The Lallantop

बोल्ट बोले, टीम इंडिया के खिलाफ मैं बनूंगा शाहीन, विराट ने क्या कहा?

अच्छा तो ये है न्यूज़ीलैंड का प्लान.

Advertisement
post-main-image
भारत बनाम न्यूज़ीलैंड ( फोटो क्रेडिट : AP)
T20 विश्वकप में भारत के दूसरे सबसे बड़े मुकाबले से पहले किवी गेंदबाज़ ट्रेंट बोल्ट (Trent Boult) ने टीम इंडिया को चेतावनी दे दी है. ट्रेंट बोल्ट ने कहा है कि वह भारत के खिलाफ शाहीन शाह अफरीदी की तरह गेंदबाज़ी करना चाहते हैं. और अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने की कोशिश करेंगे. उनका ये बयान इस संदर्भ में आया है कि पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने भारत के खिलाफ कमाल की गेंदबाज़ी की थी. पावरप्ले के भीतर ही शाहीन ने भारत की सलामी जोड़ी रोहित शर्मा और केएल राहुल को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया था. जिसके बाद टीम इंडिया उबर नहीं सकी. कोहली के अर्धशतक की बदौलत भारत ने 151 रन बनाए थे. और पाकिस्तान ने बाबर आज़म-मोहम्मद रिज़वान के पचासे के दम पर लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया. अब न्यूज़ीलैंड की बारी है. और बोल्ट की निगाहें भारत के टॉप ऑर्डर पर जम गई हैं. अहम मुकाबले से पहले ट्रेंट बोल्ट ने कहा,
''मुझे लगता है कि ये गेंद पर निर्भर करता है. मुझे नहीं पता कि सभी गेंदबाजों को लेकर मैनेजमेंट का क्या प्लान है और उन्हें किस ओवर में गेंदबाजी थमाई जाएगी. जिस तरह शाहीन ने भारत के खिलाफ गेंदबाज़ी की. वो काबिल-ए-तारीफ है. लेकिन टीम इंडिया में कई बेहतरीन बल्लेबाज हैं. इसलिए हम लोगों का पूरा फोकस शुरुआती विकेट पर है. इसके लिए हमें सटीक और बेहतरीन गेंदबाजी करनी पड़ेगी. उम्मीद है कि थोड़ी बहुत स्विंग मिलेगी ताकि मैं भी शाहीन की तरह शुरुआती विकेट ले सकूं.'
ट्रेंट बोल्ट के इस बयान पर कप्तान कोहली ने भी जवाब दिया. उन्होंने कहा,
''निश्चित तौर पर हमें क्वालिटी गेंदबाज़ी का सामना करना है. ये सब कुछ इस पर निर्भर करेगा कि हम किस सोच के साथ मैदान पर उतरते हैं. यदि वह शाहीन जैसा प्रदर्शन करना चाहता है तो हम उसका जवाब देने के लिए तैयार हैं. हम उनके खिलाफ लंबे समय से खेल रहे हैं.''
बता दें कि UAE में टॉस का रोल अहम रहा है. पारी के बाद ड्यू फैक्टर देखने को मिलता है. और गेंदबाज़ों को फिर बॉल ग्रिप करने में परेशानी होती है. इस पर ट्रेंट बोल्ट ने कहा,
'हम पहले गेंदबाज़ी करें या बल्लेबाज़ी. हमें अच्छा प्रदर्शन करना होगा. इंडिया काफी मज़बूत टीम है. और उनके खिलाड़ी विपक्षी टीम के लिए मुश्किलें खड़ी करते हैं. ऐसे में हमें अपने प्लान के मुताबिक़ खेलना होगा. और अगर हम पहले बल्लेबाज़ी करते हैं तो भारत को बड़ा टार्गेट देना होगा. इस मुकाबले के लिए हम तैयार हैं.''
बता दें कि दुबई में 31 अक्टूबर को भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमें अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान के हाथों हार चुकी हैं. ऐसे में विलियमसन और कोहली की निगाहें जीत पर है. दोनों टीमों का खाता अब तक नहीं खुला है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement