The Lallantop

शॉन पोलक की बात से साउथ अफ्रीका को शॉक लग जाएगा

T20 World Cup 2026 में 22 फरवरी को India vs South Africa के बीच सुपर 8 मैच खेला जाएगा. Shaun Pollock ने इस मैच में भारत का अपर हैंड बताया है.

Advertisement
post-main-image
शॉन पोलक, बुमराह और वरुण को साउथ अफ्रीका के लिए खतरा मानते हैं. (फोटो- Reuters/PTI)

भारत और साउथ अफ्रीका (India vs South Africa), टी20 क्रिकेट की दमदार टीमें हैं. पिछले कुछ समय से दोनों की राइवलरी जगजाहिर है. ग्राउंड पर दोनों टीमें एक दूसरे को जोरदार टक्कर देती हैं. दोनों टीमों में फायरब्रांड बैटर और डेंजरस बॉलर्स हैं. 22 फरवरी को इन्हीं के बीच टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) का सुपर 8 मुकाबला अहमदाबाद में खेला जाएगा. मैच में कौन किसको हराएगा? इस बात पर बहस जारी है. इस बीच साउथ अफ्रीका के पूर्व कैप्टन का मानना है कि सुपर 8 मैच में भारत का अपर हैंड रहेगा. उन्होंने सूर्यकुमार यादव की टीम इंडिया को फेवरेट बताया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
बुमराह-वरुण को एक्स फैक्टर बताया

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में, जब भारत और साउथ अफ्रीका की टीमें आमने-सामने होंगी, तो यह 2024 के फाइनल का रिमैच होगा. भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में उसे हराया था. साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान शॉन पोलक (Shaun Pollock) का मानना है कि होस्ट टीम एक बार फिर टॉप पर रहेगी, क्योंकि उनकी बॉलिंग में वैराइटी है, जिसका नेतृत्व जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) और वरुण चक्रवर्ती ( Varun Chakaravarthy) कर रहे हैं. ये दोनों प्लेयर मैच में एक्स फैक्टर साबित हो सकते हैं. उन्होंने साउथ अफ्रीका के ‘द सेवोटन’ (The Sowetan) न्यूजपेपर्स से बात बात करते हुए कहा,

साउथ अफ्रीका में क्वालिटी है. लेकिन जिस तरह से बुमराह और वरुण बॉल डालते हैं उससे उन्हें बढ़त मिलती है. बुमराह की रिस्ट पोजीशन बहुत अच्छी है. वह पावरप्ले में बेहतरीन बॉलिंग करते हैं. वह मिडिल इनिंग्स में भी ऐसा ही करते हैं. भारत की डेथ बॉलिंग काफी बेहतर है.

Advertisement

ये भी पढ़ें: भारत को सुपर-8 में आसान ग्रुप मिला? आकाश चोपड़ा ने गलत नैर‍ेटिव फैलाने वालों को गंदा सुनाया

इस दौरान उन्होंने वरुण चक्रवर्ती पर बात करते हुए कहा, 

जहां तक वरुण की बात है तो उनकी गेंद को पहचानना मुश्किल है. उनकी मिस्ट्री से निपटना और मुश्किल है. वह मिडिल ओवर्स में कंट्रोल करते हैं. इससे फर्क नहीं पड़ता कि उनके सामने लेफ्ट हैंडर हैं या राइट हैंडर. वह ऐसे बॉलर हैं जो खुद शर्त तय करते हैं.

Advertisement
साउथ अफ्रीका को कमी खलेगी

फॉरमर प्रोटियाज कैप्टन का मानना है कि सुपर 8 में साउथ अफ्रीका को किसी ऐसे प्लेयर की कमी खल सकती है, जो गेंद के साथ थोड़ी अनिश्चितता (Unpredictability) लाए. क्योंकि पिचेज धीमी हैं. धीमी पिच और ज्यादा स्पिन फ्रेंडली हो जाती हैं. उन्होंने आगे कहा,

अगर साउथ अफ्रीका के पास कोई मिस्ट्री बॉलर होता. जैसे कि तबरेज शम्सी. उन्होंने टी20 में साउथ अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं. वह एक ऐसे बॉलर का ऑप्शन देते हैं. जो गेंद को लेफ्ट हैंडर और राइट हैंडर से दूर करा सकें. इससे ज्यादा कंट्रोल मिलता है.

भारत- साउथ अफ्रीका अजेय

टी20 वर्ल्ड कप में भारत और साउथ अफ्रीका ने शानदार प्रदर्शन किया है. इस टूर्नामेंट में दोनों टीमें अभी तक अजेय हैं. ग्रुप ए में शामिल टीम इंडिया, अपने सभी मुकाबले जीतकर टॉप पर रही. यही हाल साउथ अफ्रीका की टीम का रहा. साउथ अफ्रीका ग्रुप डी में था. उसने भी अपने ग्रुप के सभी मैचों में जीत हासिल की.

वीडियो: बाबर आजम के बैटिंग पर किसने सवाल उठाए?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement