पाकिस्तान वाले T20 World Cup 2024 के अपने पहले ही मैच में हार गए. इन्हें मेजबान अमेरिका ने मात दी. पहले बैटिंग करते हुए पाकिस्तान वाले पूरे 20 ओवर खेलकर भी 159 रन ही बना पाए. जवाब में अमेरिका भी इसी टोटल पर रुक गया. सुपर ओवर हुआ, जहां अमेरिका वाले पाकिस्तान पर भारी पड़े.
बेईमान पाकिस्तान, अमेरिकी क्रिकेटर ने बीच मैच ICC से किस पाकिस्तानी की शिकायत कर दी?
USAvsPAK मैच में पाकिस्तान वाले हार गए. सुपर ओवर तक चले इस मैच को अमेरिका ने पूरे कंट्रोल के साथ जीता. और अब इस हार के बाद पाकिस्तान पर बेईमानी करने के आरोप भी लग रहे हैं.


ये सब तो आपको पता है. अब बताते हैं वो बात, जो शायद आपको नहीं पता होगी. इस मैच में हारी टीम पाकिस्तान पर बेईमानी यानी चीटिंग का आरोप लगा है. और ये आरोप लगाया है टेक्सस सुपर किंग्स के लिए खेले पेसर रस्टी थेरॉन ने.
यह भी पढ़ें: 14 साल बाद इस इंडियन ने अमेरिका में बाबर आज़म से लिया 'लिंकन' का बदला!
साउथ अफ़्रीका के लिए खेल चुके रस्टी ने साल 2019 में अमेरिका के लिए डेब्यू किया था. इन्होंने अमेरिका-पाकिस्तान मैच के दौरान X पर पोस्ट कर पाकिस्तान पर बॉल टेम्परिंग के आरोप लगाए. रस्टी का दावा है कि पाकिस्तानी पेसर हारिस रऊफ़ ने गेंद के साथ छेड़छाड़ की.
इन्होंने X पर पोस्ट किया,
'क्या हम ये दिखावा करने वाले हैं कि पाकिस्तान अभी तुरंत बदली गई गेंद पर खरोंच नहीं मार रहा है? सिर्फ़ दो ओवर पहले बदली गई गेंद रिवर्स स्विंग हो रही है. आप स्पष्ट तौर पर देख सकते हैं कि हारिस रऊफ़ गेंद पर अपने अंगूठे का नाखून रगड़ रहे हैं.'
इस मैच में अमेरिका के कप्तान मोनांक पटेल ने टॉस जीतकर पहले बोलिंग चुनी थी. अमेरिका के लिए खेल रहे भारतीय मूल के बोलर्स ने पावरप्ले में ही पाकिस्तान के तीन विकेट गिरा दिए. और रन बने कुल 30. इस बुरी शुरुआत को आगे बढ़ाया कप्तान बाबर आज़म ने. उन्होंने एक एंड से अमेरिका के लिए बैटिंग करनी शुरू कर दी.
बाबर 43 गेंदों पर 44 रन बनाकर आउट हुए. लेकिन तब तक वो पाकिस्तान का मैच खराब कर चुके थे. शादाब खान ने 25 गेंदों पर 40 रन ना मारे होते, तो पाकिस्तान 150 भी नहीं पहुंच पाता. अंत में शाहीन अफ़रीदी ने 16 गेंदों पर 23 रन की नाबाद पारी खेल, इन्हें 159 तक पहुंचाया.
और फिर अमेरिका चेज़ करने उतरा. बैटर्स के बाद पाकिस्तानी बोलर्स भी अलग ही प्रेशर में दिखे. अमेरिका वाले बड़े आराम से रन बनाते रहे. हालांकि, अंत में जाकर पाकिस्तान ने वापसी को थोड़ी कोशिश की. लेकिन इसके बावजूद मैच सुपर ओवर तक चला गया.
और सुपर ओवर में अमेरिका वाले बल्ले से 11 ही रन बना पाए. लेकिन पाकिस्तान ने उन्हें सात रन गिफ़्ट कर, अपने बल्लेबाजों का काम बढ़ा दिया. और अंत में ये बढ़ा काम उनसे हो नहीं पाया. पाकिस्तान सुपर ओवर में मैच हार गया. यह अमेरिका की लगातार दूसरी जीत थी. अब वो भारत-पाकिस्तान वाले इस ग्रुप में टॉप पर हैं. जबकि पाकिस्तान पहला ही मैच हार गया. दूसरे मैच में ये संडे, 9 जून को भारत से भिड़ेंगे.
वीडियो: ग्राउंड में घुसे फ़ैन्स पर सवाल हुआ, रोहित झल्ला गए











