भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने आखिरकार राहत की सांस ली होगी. 26 फरवरी के दिन वह सबकुछ हुआ, जो भारत चाहता था. साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हराया और फिर भारत को जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत मिली. इस तरह भारत ने अपनी सेमीफाइनल की उम्मीदों को बचाए रखा है. सूर्यकुमार यादव ने मैच के बाद बताया कि साउथ अफ्रीका से मिली हार और जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच के बीच ऐसा क्या हुआ, जिससे टीम इंडिया पुराने रंग में दिखनी लगी.
टीम इंडिया ने कैसे बनाया इस वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा स्कोर? सूर्या ने सब बता दिया
भारतीय टीम को अब अपना सुपर-8 का आखिरी मुकाबला एक मार्च को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलना है. यह मैच जो भी टीम जितेगी, वही सेमीफाइनल मुकाबला खेलेगी. यानी यह मुकाबला वर्चुअल क्वार्टर फाइनल है.
.webp?width=360)

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 256 रन बनाए. इसके जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 184 रन ही बना पाई. टीम की जीत को लेकर सूर्यकुमार यादव ने बताया कि इसमें टीम के वीडियो एनालिस्ट का अहम रोल रहा. उन्होंने कहा,
मुझे लगता है कि हम सब कुछ पीछे छोड़ना चाहते थे. हमने ग्रुप राउंड में या अहमदाबाद में खेले गए पिछले मैच में जो कुछ किया, उसके बारे में ज्यादा नहीं सोचा. हमारे वीडियो स्पेशलिस्ट ने सभी बल्लेबाजों और गेंदबाजों के लिए एक स्लाइड तैयार की थी, जिसमें पिछले एक साल में हमारे अच्छे प्रदर्शन को दिखाया गया था. हमने उसे देखा, उससे काफी पॉजीटिव हुए और क्लेरिटी लेकर यहां आए.
भारत के खिलाफ जिम्बाब्वे जैसी टीम ने 184 रन बना दिए, लेकिन सूर्यकुमार को फिर भी लगता है कि टीम इंडिया में कोई खास कमी नहीं थी. सूर्या ने कहा,
टॉप क्रम से लेकर सातवें नंबर तक के बल्लेबाजों के योगदान को देखते हुए, मुझे लगता है कि हमारे प्रदर्शन में शायद ही कोई कमी थी. सच कहूं तो, हम गेंद से थोड़ा और सटीक हो सकते थे. लेकिन आखिरकार, जीत तो जीत होती है, और हम इसे लेकर आगे बढ़ेंगे. वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते समय हम निश्चित रूप से कुछ कमियों को दूर करेंगे.
सूर्यकुमार ने टीम के गेंदबाजों की कमी से ज्यादा जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों को क्रेडिट दिया. सूर्या ने कहा,
मैं जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों से उनका क्रेडिट नहीं लेना चाहता. मुझे लगता है कि उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की. हां, विकेट अच्छा था, लेकिन जिस तरह से उन्होंने पावरप्ले में समय लेकर और फिर तेजी से रन बनाकर पारी की शुरुआत की, वह इंप्रेसिव था. इसका श्रेय उन्हें भी जाता है. गेंदबाजी के लिहाज से देखें तो, अहम मौकों पर कुछ विकल्पों को लेकर हम थोड़ा और समझदारी दिखा सकते थे. ऐसी परिस्थितियों में हमें अपने फैसलों में साहसी होना पड़ता है. पॉजीटिव राह अपनाने के अलावा कोई विकल्प नहीं है. कोलकाता पहुंचने के बाद हम बैठकर उस मैच के लिए ठीक से योजना बनाएंगे. फिलहाल, एक दिन की छुट्टी लेकर घूमने और आराम करने का समय है.
यह भी पढ़ें- मिशन जिम्बाब्वे पूरा! क्या वेस्टइंडीज के मुकाबले से पहले मिल गए सारे जवाब?
भारतीय टीम को अब अपना सुपर-8 का आखिरी मुकाबला एक मार्च को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलना है. यह मैच जो भी टीम जितेगी, वही सेमीफाइनल मुकाबला खेलेगी. यानी यह मुकाबला वर्चुअल क्वार्टर फाइनल है.
वीडियो: सोशल लिस्ट: Ind vs Pak कोई क्रिकेट राइवलरी नहीं है, पाकिस्तान की जनता ने भी मज़े ले लिए












.webp?width=275)
.webp?width=275)


.webp?width=120)
.webp?width=120)
.webp?width=120)

