The Lallantop

श्रीलंका T20 वर्ल्ड कप से बाहर पर पाकिस्तान भी कम दुखी नहीं है!

न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 61 रनों से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाने की उम्मीदों को पुख्ता कर लिया है. इस दौरान Rachin Ravindra ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए जीत में सबसे अहम भूमिका निभाई.

Advertisement
post-main-image
रचिन रविंद्र ने श्रीलंका के ख‍िलाफ 32 रन बनाने के बाद 4 विकेट भी झटके. (फोटो-AP)

रचिन रविंद्र के ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 61 रनों से रौंद दिया. इसी के साथ श्रीलंकाई टीम के वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल की उम्मीदें भी खत्म हो गईं. हालांकि, इस बड़ी जीत के साथ न्यूजीलैंड ने भी लगभग सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. वहीं, पाकिस्तान के लिए अब आगे की राह लगभग नामुमकिन नज़र आ रही है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
श्रीलंकाई कप्तान ने कर दी गलती

कोलंबो के आर प्रेमादासा स्टेडियम में हुए मुकाबले में श्रीलंकाई कप्तान ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी. ये फैसला उनके लिए बैकफायर कर गया. पिच पर गेंद उम्मीद से ज्य़ादा टर्न हो रही थी. श्रीलंकाई स्पिनर्स ने शानदार गेंदबाजी करते हुए कीव‍ियों को बैकफुट पर भेज भी दिया था. लेकिन, शुरुआत में रचिन रविंद्र और अंत में कप्तान मिचेल सैंटनर और कोल मैक्कौन्ही ने 84 रनों की पार्टनरश‍िप कर स्कोर को 168 तक पहुंचा दिया. इससे पहले, महज 84 रन के स्कोर पर टीम ने 6 विकेट गंवा दिए थे. इन दोनों की पार्टनरश‍िप की सबसे खास बात ये रही कि इन्होंने महज 47 गेंदों में 84 रन जोड़ दिए.

ये भी पढ़ें : चेन्नई में होगी रनों की बारिश? चेपॉक की पिच का कितना बदल गया है मिजाज

Advertisement
श्रीलंका के पास रविंद्र का कोई जवाब नहीं था

वहीं, श्रीलंकाई टीम की चेज के दौरान शुरुआत अच्छी नहीं रही. पथुम‍ निसांका बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. इसके बाद तो जैसे श्रीलंकाई बैटर्स का आना जाना जारी रहा. शुरुआत में मैट हेनरी ने 2 सफलताएं दिलाईं. लेकिन, जैसे-जैसे श्रीलंका की पारी आगे बढ़ी. स्पिनर्स का बोलबाला हो गया. सबसे खतरनाक बॉलिंग रचिन रविंद्र ने की. उन्होंने अपने 4 ओवर के स्पेल में 27 रन देकर 4 विकेट चटकाए.  इस दौरान उन्होंने कुसल मेंडिस, पवन रत्नायेक, दासुन शनाका और दुषण हेमंता का विकेट चटकाया.

अंतिम 5 ओवर में श्रीलंका ने गिवअप कर दिया. इस दौरान उन्होंने विकेट नहीं गंवाए पर 8 विकेट पर 105 रन तक ही पहुंच सके. दुनिथ वेलालागे ने 23 गेंदों पर 29 रन बनाए. हालांकि, इस हार के बाद अब टीम सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गई. इससे पहले, उन्हें पहले सुपर-8 मैच में इंग्लैंड के ख‍िलाफ 56 रनों से हार का सामना करना पड़ा था.

पाकिस्तान की उम्मीदों पर फिरा पानी

हालांकि, इस मुकाबले पर एक और टीम की नज़र थी. दरअसल, इंग्लैंड से मिली हार के बाद अब पाकिस्तान को उम्मीद थी कि अगर श्रीलंकाई टीम न्यूजीलैंड को हरा देती है तो पाकिस्तानी टीम अंतिम मुकाबले में जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बना सकती थी. लेकिन, अब उनकी सारी उम्मीदें इंग्ल‍िश टीम पर ही टिकी हैं. क्योंकि श्रीलंका से मिली 61 रनों की जीत के कारण कीवी टीम का नेट रन रेट काफी पॉजिटिव हो गया है. वहीं, इंग्लैंड से हार के कारण पाकिस्तान नेट रन रेट के मामले में निगेटिव में है.

Advertisement

पाकिस्तानी टीम के लिए सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए उन्हें अगले मुकाबले में अब श्रीलंका को बड़े अंतर से हराना होगा. साथ ही ये उम्मीद करना होगा कि इंग्‍लिश टीम भी कीवियों को बड़े अंतर से रौंद दे. न्यूजीलैंड की मौजूदा फॉर्म को देखते हुए ये इतना आसान नहीं है. इंग्‍लिश टीम भले ही सेमीफाइनल में जगह बना चुकी है. लेकिन, बैटिंग में टीम कई बार कोलैप्स हो चुकी है. पाकिस्तान के ख‍िलाफ भी इंग्ल‍िश टीम अंतिम ओवर में ही जीत दर्ज करने में सफल हो सकी थी. वहीं, न्यूजीलैंड से मैच वॉशआउट होने के कारण पाकिस्तान के पास एक अंक है, जिसके कारण ऑफ‍िश‍ियली अब तक वो टूर्नामेंट से बाहर नहीं हुए हैं. 

वीडियो: पाकिस्तान के टी 20 विश्व कप सेमी फाइनल में पहुंचने के चांस कितने हैं?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement