The Lallantop

रोहित को ना सिर्फ़ चुनें बल्कि... गौती ने बताया वर्ल्ड कप का ऐसा प्लान!

Rohit-Virat को T20 वर्ल्ड कप की टीम में चुनना ही चाहिए. इस मसले पर गंभीर के साथ वसीम अकरम भी हैं. दोनों लेजेंड्स चाहते हैं कि रोहित-विराट के साथ ही टीम इंडिया वर्ल्ड कप खेलने जाए.

Advertisement
post-main-image
रोहित की खूब वकालत कर रहे हैं गंभीर (फ़ाइल फ़ोटो)

रोहित शर्मा T20I नहीं खेलेंगे. ऐसी रिपोर्ट्स हैं. और इन रिपोर्ट्स पर पूर्व इंडियन ओपनर गौतम गंभीर ने कॉमेंट किया है. गंभीर ने कहा है कि वह चाहते हैं कि रोहित और विराट दोनों ही अगले साल जून में होने वाला T20 वर्ल्ड कप खेलें. रोहित की कप्तानी में भारत ने हाल ही में खत्म हुए वनडे वर्ल्ड कप का फ़ाइनल खेला था. भारत ने इस वर्ल्ड कप में लगातार दस मैच जीते थे. हालांकि फ़ाइनल में वह हार गए.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

लेकिन इसे बाद भी रोहित की कप्तानी की खूब तारीफ़ हुई. अब गंभीर चाहते हैं कि रोहित और विराट T20 वर्ल्ड कप का हिस्सा बनें. बता दें कि विराट और रोहित लंबे वक्त से भारत के लिए ये फ़ॉर्मेट नहीं खेले हैं. दोनों आखिरी बार T20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफ़ाइनल में भारत के लिए खेले थे.

यह भी पढ़ें: चौका-छक्का जड़ यशस्वी ने ली अपने ही साथी की 'बलि', बीच मैदान हंस पड़े ऑस्ट्रेलियन!

Advertisement

इसी के बाद से हार्दिक पंड्या को इस फ़ॉर्मेट की कप्तानी सौंप दी गई थी. ऑफ़िशली इन दोनों के ना खेलने पर कभी कोई बयान नहीं आया. लेकिन ऐसी उम्मीदें जताई जा रही हैं कि ये दोनों अब T20I नहीं खेलेंगे. इस मामले पर बात करते हुए गंभीर ने स्पोर्ट्स कीड़ा से कहा,

'दोनों को टीम में रखना ही होगा. लेकिन ज्यादा जरूरी ये है कि मैं T20 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा को कप्तान के रूप में देखना चाहता हूं. हां, हार्दिक इस फ़ॉर्मेट में कप्तानी कर रहे हैं लेकिन इसके बावजूद मैं रोहित को वर्ल्ड कप में कप्तानी करते देखना चाहूंगा.

रोहित शर्मा को सिर्फ़ बल्लेबाज के रूप में मत लीजिए. रोहित एक कमाल के लीडर हैं, उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप में अपनी लीडरशिप और बैटिंग से ये प्रूव किया है. अगर आप रोहित को चुन रहे हैं, जो कि आपको करना ही चाहिए, तो आप उन्हें उस कप्तान के रूप में चुनिए, जो बैटिंग कर सकता है. और विराट भी ऑटोमैटिक चॉइस होने चाहिए.'

इस मामले में पाकिस्तानी दिग्गज वसीम अकरम ने भी ऐसी ही राय रखी. वह बोले,

Advertisement

'T20 वर्ल्ड कप में मुश्किल से छह महीने बचे हैं. मैं रोहित और कोहली दोनों को चुनूंगा. वे टीम के मुख्य प्लेयर्स हैं. T20 में भी आपको अनुभव की जरूरत होती है. सिर्फ़ युवाओं की टीम नहीं बना सकते.'

यह भी पढ़ें: जॉस इंग्लिस ने इंडिया वालों को पीट-पीटकर गेंद फोड़ दी!

बता दें कि रोहित-कोहली समेत अभी टीम के कई सदस्य ब्रेक पर हैं. वर्ल्ड कप के बाद टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ़ पांच मैच की T20I सीरीज़ की शुरुआत कर दी है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने पहला मैच आसानी से जीता. सूर्या ने टॉस जीतकर पहले बोलिंग का फैसला किया था. ऑस्ट्रेलिया के लिए जॉश इंग्लिस ने सिर्फ़ 55 गेंदों पर 100 रन बना डाले. ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर्स में 208 रन जोड़ लिए.

जवाब में सूर्या ने कप्तानी पारी खेली. उन्होंने 42 गेंदों पर 80 रन बनाए. जबकि ईशान किशन ने 39 गेंदों पर 58 रन जोड़े. भारत ने आखिरी ओवर की आखिरी गेंद तक खिंचे इस मैच को अपने नाम किया. सीरीज़ का अगला मैच, संडे 26 नवंबर को खेला जाएगा.

वीडियो: गौतम गंभीर की अपनी पुरानी टीम में वापसी, ये है नया रोल

Advertisement