The Lallantop

इंडियन टीम का सबसे मारक हथियार होगा ये लड़का जो कोहली वॉर्न का मिक्सचर है

पंजाब का अभिषेक शर्मा.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
इस वक़्त इंडियन क्रिकेट अपने ख़ुमार पर है. न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ टेस्ट और वन-डे सीरीज़ जीतने के बाद अब इंग्लैंड की बारी है. उधर जूनियर क्रिकेट भी उफान मार रहा है. अंडर-19 टीम श्री लंका में एशिया कप खेलने जा रही है. इसी जूनियर क्रिकेट में एक नया विराट कोहली आ रहा है. पंजाब से. कोहली की ही तरह ये भी कप्तानी करेगा. कोहली तो खाली बैटिंग करता है. ये वाला बॉलिंग भी कर लेता है. रन मशीन है. विकेट मशीन भी. कोहली ने अंडर पंजाब का ऑल राउंडर. अभिषेक शर्मा. अंडर 16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी में 1200 रन बनाये हैं. इनके और बाकी बैट्समेन में अंतर इतना था कि दूसरे नंबर पर मुंबई का सुवेद पारकर 735 रन पर था. बॉलिंग में अभिषेक ने फिर झंडे गाड़े हुए हैं. सबसे ज़्यादा 57 विकेट लिए. दूसरे नंबर पर फिर मुंबई का ही लड़का रहा. विघ्नेश सोलंकी. विघ्नेश के 37 विकेट थे. ऐसे ही चमकते रहे तो बहुत जल्दी इंडिया का बिल्ला छाती के बायें हिस्से में लेके नेशनल टीम में दिखेंगे. पंजाब के ही हरभजन सिंह ने ट्वीट कर अभिषेक की पीठ ठोंकी. आज कल पीठ ठोंकने का काम भी ट्विटर से हो जाता है. https://twitter.com/harbhajan_singh/status/742973607253528576  

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement