टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम (Team India) में दुनिया का बेस्ट स्पिन अटैक है. इंडियन स्क्वॉड में एक से बढ़कर एक डेंजरस स्पिनर हैं, जो किसी भी बैटिंग क्रम को ध्वस्त कर सकते हैं. कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav), वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakravarthy) और अक्षर पटेल (Axar Patel) की तिकड़ी के आगे अपोनेंट बैटर्स को रन बनाना आसान नहीं है. 22 फरवरी को भारत और साउथ अफ्रीका (India vs South Africa) के बीच सुपर 8 मुकाबला अहमदाबाद में खेला जाएगा. इस मैच में टीम इंडिया की स्पिन तिकड़ी प्रोटियाज को जबरदस्त टक्कर देगी. इन बॉलर्स के पास टी20 इंटरनेशनल में बॉलिंग करने का अच्छा खासा एक्सपीरिएंस है.
इंडियन स्पिनर्स को खतरा नहीं मानते साउथ अफ्रीका के बैटिंग कंसल्टेंट मैकेंजी
टी20 वर्ल्ड कप में 22 फरवरी को India vs South Arica के बीच सुपर 8 मुकाबला खेला जाएगा. इस मैच से पहले साउथ अफ्रीका के बैटिंग कंसल्टेंट Neil McKenzie ने बयान दिया है. उनका कहना है कि हमारी टीम के लिए इंडियन स्पिनर्स खतरा नहीं हैं.
.webp?width=360)

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान-न्यूजीलैंड मैच धुला, अब क्या होगा सेमीफाइनल का गणित?
स्पिनर्स को खतरा नहीं मानते मैकेंजीलेकिन, टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के बैटिंग कंसल्टेंट नील मैकेंजी (Neil McKenzie) ने टीम इंडिया के लीथल स्पिन अटैक को भाव नहीं दिया. उन्हें नहीं लगता है कि स्पिनर्स की वजह से सुपर 8 मैच इंडिया के फेवर में चला जाएगा. अहमदाबाद में होने वाले इस हाई वोल्टेज मैच से पहले नील मैकेंजी ने इंडियन स्पिनर्स की काबिलियत को स्वीकार किया.
इस दौरान उन्होंने जोर देकर कहा, अगर साउथ अफ्रीका अपने प्लान को बेहतर ढंग से लागू करता है, तो उसके पास स्पिन के खतरे को बेअसर करने के लिए काफी चीजें हैं. नील मैकेंजी ने इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए कहा,
मारक्रम और एनगिडी पर भरोसाइंडियन टीम साउथ अफ्रीका से इसलिए आगे है क्योंकि उसके स्पिन डिपार्टमेंट में वैरिएशन है. लेकिन, मुझे नहीं लगता कि यह बहुत बड़ी बात है. यह टीम इंडिया के लिए बड़ा पॉजिटिव है. क्योंकि उसके पास सभी वैरिएशन हैं. लेकिन, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप उसे कैसे यूज करते हैं?
नील मैकेंजी का मानना है कि साउथ अफ्रीका के पास ऐसी क्षमता है, जिससे वह टीम इंडिया के लेफ्ट हैंड बैटर्स के अलावा मैच को बेहतर तरीके से मैनेज कर सकता है. उन्होंने आगे कहा,
इंडियन स्पिनर्स ने मचाया धमालएडेन मारक्रम एक यूजफुल स्पिनर्स से कहीं आगे हैं. साथ ही लेफ्ट हैंडर्स के लिए लुंगी एनगिडी हैं जो शुरू में मिडिल में और लास्ट में बॉलिंग कर सकते हैं. उनकी फेवरेट बॉल स्लो बॉल है. जो लेफ्ट हैंडर्स को दूर ले जाती है. साउथ अफ्रीका के पास बहुत सारे टूल्स हैं जिनका इस्तेमाल वे कर सकते हैं.
टी20 वर्ल्ड कप में इंडियन स्पिनर्स ने शानदार बॉलिंग की है. मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने टूर्नामेंट में अब तक 9 विकेट चटकाए हैं. उनकी बेस्ट बॉलिंग परफॉर्मेंस 7 रन पर 3 विकेट रही. लेफ्ट हैंड स्पिनर अक्षर पटेल ने भी वर्ल्ड कप में बढ़िया बॉलिंग कर रहे हैं. उन्होंने 6 विकेट लिए हैं. जहां तक कुलदीप यादव की बात है, तो उन्हें ज्यादा मौका नहीं मिला. कुलदीप सिर्फ पाकिस्तान के खिलाफ मैच में खेले, जिसमें उन्होंने एक विकेट लिया था. वैसे लेफ्ट आर्म रिस्ट स्पिनर कुलदीप किसी से कम नहीं हैं. मौका मिलने पर वह किसी भी मैच में धमाल कर सकते हैं.
वीडियो: भारत ने जीता U19 वर्ल्ड कप, वैभव सूर्यवंशी चमके
















.webp?width=120)
.webp?width=120)
.webp?width=120)



