The Lallantop

अनुकूल रॉय इंडियन जर्सी में दिखेंगे, KKR के ऑलराउंडर को श्रीलंका दौरे पर मिला मौका

IPL 2026 में KKR के ऑलराउंडर Anukul Roy ने अहम मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है. KKR की दूसरे चरण में वापसी में अनुकूल का अहम योगदान रहा है.

Advertisement
post-main-image
KKR के ऑलराउंडर अनुकूल रॉय का इंडिया ए टीम में हुआ सेलेक्शन. (फोटो-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • अनुकूल रॉय को श्रीलंका दौरे पर होने वाली ट्राई सीरीज के लिए इंडिया ए टीम में शामिल किया गया है, जहां वे हर्ष दुबे की जगह लेंगे जो इंडिया की टेस्ट और ODI टीम में चुने गए हैं।
  • हर्ष दुबे को पहली बार टीम इंडिया के ख‍िलाफ घरेलू टेस्ट और ODI सीरीज में स्थान मिला है, जिसके कारण उनकी जगह अनुकूल रॉय को इंडिया ए टीम में श्रीलंका के खिलाफ प्रतिस्पर्धा के लिए चुना गया।
  • अनुकूल रॉय के इंडिया ए टीम में चयन से उनकी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बढ़ेगी और यह श्रीलंका में 9 जून से 21 जून तक चलने वाली ट्राई सीरीज में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करता है।

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के ऑलराउंडर अनुकूल रॉय (Anukul Roy) अब इंडियन जर्सी में दिखेंगे. श्रीलंका दौरे पर होने वाली ट्राई सीरीज के लिए उन्हें इंडिया ए की टीम में चुना गया है. हालांकि, पहले अनाउंस की गई टीम में वो शामिल नहीं थे. उस टीम में हर्ष दुबे शामिल थे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

लेकिन, हर्ष को पहली बार टीम इंडिया से कॉल आई है. वो अफगानिस्तान के ख‍िलाफ होने वाली घरेलू सीरीज में टेस्ट और ODI स्क्वॉड में शामिल हैं. ऐसे में अब उनकी जगह इंडिया ए टीम में झारखंड के ऑलराउंडर अनुकूल रॉय लेंगे.  

श्रीलंका के दांबुला में 9 जून से 21 जून के बीच ये ट्राई सीरीज होनी है. इसमें इंडिया ए के अलावा श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए की टीमें शामिल हैं. अनुकूल ने इस सीजन KKR के लिए शानदार प्रदर्शन किया है.

Advertisement
BCCI ने क्या दी है जानकारी? 

टीम के दूसरे हाफ में हुए टर्नअराउंड में अनुकूल का भी बड़ा हाथ है. इसके कारण टीम इस सीजन प्लेऑफ के स्पॉट के दावेदारों में है. साथ ही झारखंड की सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में जीत में भी अनुकूल का बड़ा योगदान था. वो टीम के चैंपियन बनने के बाद प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए थे.

BCCI ने अनुकूल के इंडिया ए में शामिल होने को लेकर एक बयान जारी किया है. इसमें कहा गया है,

श्रीलंका में होने वाली ट्राई सीरीज के लिए चयन समिति ने अनुकूल रॉय को इंडिया ए टीम में शामिल किया है. वो हर्ष दुबे को रिप्लेस करेंगे, जिन्हें पहली बार टीम इ‍ंडिया की टेस्ट और ODI स्कवॉड में जगह मिली है. हर्ष अफगानिस्तान के ख‍िलाफ होने वाली घरेलू सीरीज के लिए दोनों फॉर्मेट की टीम में शामिल हैं.

Advertisement

BCCI के इस स्टेटमेंट में ट्राई सीरीज के डिटेल्स भी बताई गई है. इस सीरीज में इंडिया ए का नेतृत्व तिलक वर्मा कर रहे हैं. वहीं, रियान पराग को उनका डिप्टी बनाया गया है. हालांकि, इस टूर्नामेंट का फोकस 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर है, जिन्हें पहली बार इंडिया ए के स्क्वॉड में जगह मिली है. टीम इंडिया में जगह बनाने की उनकी दावेदारी यहां से और मजबूत हो सकती है.

ये भी पढ़ें : हार्दिक पंड्या बुरा फंसे! बेल्स पर दिखाया था गुस्सा, अब तगड़ा नुकसान हो गया

ट्राई सीरीज के लिए अपडेटेड स्क्वॉड अब इस प्रकार है : 

तिलक वर्मा (कप्तान), प्रियांश आर्या, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (उपकप्तान), आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विप्रज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज, अरशद खान, अनुकूल रॉय.

IPL 2026 में शानदार फॉर्म में हैं अनुकूल

अनुकूल ने इस सीजन पहली बार KKR में अपनी जगह मजबूत कर ली है. उनके लिए दिसंबर 2025 में हुआ सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी भी शानदार रहा था. वो इसमें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए थे.

वहीं, IPL 2026 में भी अनुकूल ने अब तक 13 मुकाबलों में 8 विकेट चटका लिए हैं. वो टीम में सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती के बाद बतौर तीसरे स्पिनर अहम भूमिका निभा रहे हैं. 

वीडियो: महेंद्र सिंह धोनी और CSK मिलकर पूरे देश को पागल बना रहे हैं?

Advertisement