The Lallantop

उस्मान तारिक के खिलाफ भारत का क्या प्लान है? ईशान किशन ने सब बता दिया

T20 World Cup 2026 : टीम इंडिया के बैटर्स ने स्पिनर्स के खिलाफ इस टूर्नामेंट में काफी स्ट्रगल किया है. लेकिन, Ishan Kishan का कहना है कि टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच के लिए सभी तैयारियां कर ली हैं.

Advertisement
post-main-image
उस्मान तारिक अपने एक्शन की वजह से सुर्खियों में हैं. (फोटो-AP)

पाकिस्तान (Pakistan) ने टी20 वर्ल्ड कप में भारत (India) के मैच को लेकर पहले कई दिनों तक काफी ड्रामा किया. फिर, आईसीसी (ICC) की मीटिंग के बाद वह मैच खेलने के लिए राजी हुआ. दोनों देशों के बीच यह हाई वोल्टेज मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाएगा. पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में अपने दोनों मैचों में जीत दर्ज की. पहले मैच में उसने नीदरलैंड्स को 3 विकेट से हराया. दूसरे मुकाबले में यूएसए को 32 रनों से पीटा. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

पाकिस्तान के ऑफ स्पिनर उस्मान तारिक (Usman Tariq) की गेंदें यूएसए के खिलाफ मैच में पहेली बन गईं. उन्होंने 3 विकेट लिए. 15 फरवरी को टीम इंडिया पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी. मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक उसके सामने होंगे. उनके खिलाफ भारत ने क्या तैयारी की है? इस सवाल पर टीम इंडिया के विस्फोटक बैटर ईशान किशन ने जवाब दिया है.

क्या स्पिन बॉलिंग भारत के लिए खतरा?

12 फरवरी को ईशान किशन ने नामीबिया के खिलाफ धुआंधार बैटिंग की. उन्होंने 24 गेंदों पर 6 चौकों और 5 छक्कों के जरिए 61 रन बनाए. मैच के बाद जब उनसे यह पूछा गया कि क्या भारत के लिए स्पिन बॉलिंग चुनौती है. यह सवाल इसलिए पूछा गया, क्योंकि नामीबिया के खिलाफ मुकाबले में ऑफ स्पिनर गेरहार्ड इरास्मस ने 4 विकेट लिए थे. ईशान किशन ने जवाब देते हुए कहा,

Advertisement

ऐसा नहीं है. हमने तैयारी का काम पहले ही कर लिया है. बॉल को देखकर नेचुरल गेम खेलना है. अगर बॉल हिट करने वाली है तो हम हिट करने के लिए जाएंगे. यह टी20 गेम है. हम एक अच्छा टोटल बनाने की कोशिश कर रहे हैं. हमें अपनी स्ट्रेंथ पर पूरा भरोसा करना होगा.

ये भी पढ़ें: RR ने रियान पराग को बनाया कप्तान, यशस्वी और जडेजा को नहीं मिली जिम्मेदारी

बातचीत के दौरान उन्होंने आगे कहा, 

Advertisement

भारत की तैयारी अपोनेंट टीम से कहीं ज्यादा है. ऐसा कुछ नहीं है जिसकी हमें तैयारी करनी पड़ी. इस लेवल पर हम बॉलर्स के कुछ वीडियो देखते हैं जिससे अंदाजा लगा लेते हैं कि हमें किस तरह की बॉलिंग का सामना करना पड़ेगा.

टीम इंडिया के लिए स्पिनर्स बने समस्या

ईशान किशन भले कह रहे हों कि टीम इंडिया ने सभी तैयारियां कर ली हैं. लेकिन, पिछले दो मैचों में इंडियन बैटर्स स्पिनर्स को टैकल नहीं कर पाए हैं. टी20 वर्ल्ड कप में भारत के जो 16 विकेट गिरे हैं, उनमें से 8 विकेट स्पिनर्स ने झटके हैं. यूएसए के खिलाफ मैच में भारत के तीन विकेट स्पिनर्स ने लिए. वहीं, नामीबिया के खिलाफ मुकाबले में भारत के 5 विकेट स्पिनर्स ने आउट किए थे. एक वक्त स्पिनर्स भारत के बल्लेबाजों की दहशत मानते थे. लेकिन, अब टीम इंडिया के बैटर स्पिनर्स के खिलाफ स्ट्रगल करते नज़र आते हैं.

पाकिस्तान के पास वर्ल्ड क्लास स्पिनर्स

15 फरवरी को जब इंडियन बैटर्स पाकिस्तान के सामने बैटिंग करने उतरेंगे, तो उनके सामने वर्ल्ड क्लास स्पिनर्स होंगे. पावरप्ले में भारत के आगे सैम अयूब की चुनौती होगी. उनके अलावा मोहम्मद नवाज, शादाब खान और अबरार अहमद किसी भी बैटिंग लाइन-अप को ध्वस्त करने की क्षमता रखते हैं. इन गेंदबाजों के अलावा मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक पाकिस्तान के लिए एक्स फैक्टर हैं. उस्मान टी20 वर्ल्ड कप में यूएसए के खिलाफ मैच में खेले थे, जिसमें उन्होंने 3 विकेट चटकाए. उनके बॉलिंग एक्शन की चर्चा खूब हो रही. उनके एक्शन पर बैटर गच्चा खा जाते हैं. पाकिस्तान के खिलाफ मैच में इंडियन बैटर्स को करीब 12 से 16 ओवर स्पिन बॉलिंग खेलनी पड़ सकती है. ऐसे में देखना होगा कि भारतीय बल्लेबाज स्पिनर्स के खिलाफ किस रणनीति से खेलेंगे. 

वीडियो: T20 World Cup: सूर्यकुमार यादव की टीम को क्यों याद आ रहे रोहित शर्मा, विराट कोहली?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement