The Lallantop

ईशान किशन ने पाकिस्तान को धोया, 27 गेंदों में जड़ी ताबड़तोड़ फिफ्टी

ईशान किशन (Ishan Kishan) ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच में धुआंधार बैटिंग की. इस दौरान उन्होंने सिर्फ 27 गेंदों पर पचासा जड़ा. ईशान पाकिस्तान के खिलाफ पहला मैच खेल रहे हैं.

Advertisement
post-main-image
ईशान किशन ने पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार बैटिंग की. (फोटो- AP)

ईशान किशन (Ishan Kishan) ने पाकिस्तान (Pakistan) के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच में तहलका मचा दिया. ओपनिंग करने आए ईशान ने अपोनेंट टीम के किसी बॉलर को नहीं बख्शा. उन्होंने चौकों और छक्कों की बारिश कर दी. उनके आगे पाकिस्तान के बॉलर्स बचते नजर आए. क्या स्पिनर्स, क्या पेसर्स उन्होंने सबकी जमकर धुनाई की. इस दौरान उन्होंने फैंस को जमकर एंटरटेन किया. उनकी आतिशी पारी देखकर फैंस स्टैंड्स में झूम उठे. ईशान ने शायद यह अपनी स्पेशल नॉक पाकिस्तान के लिए बचाकर रखी थी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
27 गेंदों पर जड़ी फिफ्टी

ईशान किशन ने आती ही धुआंधार बैटिंग की. उन्होंने अभिषेक शर्मा के विकेट का प्रेशर टीम पर नहीं आने दिया. उन्होंने पाकिस्तान के बॉलर्स को रिमांड पर लेते हुए बाउंड्रीज की झड़ी लगा दी. इस दौरान ईशान ने 5 चौकों और 6 छक्कों के जरिए सिर्फ 27 गेंदों पर पचासा जड़ा. यह उनकी बैटिंग का कमाल था, जिसके चलते पाकिस्तान के बॉलर्स प्रेशर में आ गए.

ये भी पढ़ें: वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज कहीं खेला न कर दे! 2016 वाला सीन बन रहा है

Advertisement
अभिषेक नहीं खोल पाए खाता

इस महामुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने चाल चली, जिसमें वह सफल रहे. दरअसल, भारत की पारी का पहला ओवर उन्होंने किसी सीमर या रेगुलर बॉलर से नहीं डलवाया. वह खुद बॉलिंग करने आए. इस दौरान उनके सामने ईशान किशन थे. वह सलमान की पहली गेंद पर रन नहीं ले पाए. दूसरी गेंद पर ईशान ने सिंगल लिया.

इसके बाद, तीसरी गेंद पर उनके आगे अभिषेक थे. उन्होंने सलमान आगा की 3 गेंदें डॉट खेलीं, जिससे उन पर प्रेशर बन गया. लास्ट बॉल पर उन्होंने जोरदार हिट लगाना चाहा. इस दौरान टाइमिंग मिस हुई और गेंद हवा में उठ गई. मिड ऑन पर खड़े शाहीन शाह अफरीदी ने कैच लपक लिया. अभिषेक बगैर खाता खोले आउट हुए. वह जब आउट हुए, तब भारत का स्कोर 1 रन था.

ईशान ने बनाए ताबड़तोड़ 77 रन

ईशान किशन ने पाकिस्तान के खिलाफ धुआंधार बैटिंग की. उन्होंने पाकिस्तानी बॉलर्स को जमकर टारगेट किया. उनके गगनचुंबी छक्के देखने लायक थे. वह 40 गेंदों पर 77 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और 3 छक्के उड़ाए. ईशान का पाकिस्तान के खिलाफ यह पहला टी20 मैच है और उन्होंने पहले ही मुकाबले में पचासा जड़ दिया.

Advertisement

ईशान किशन भारत के पहले ओपनर बन गए हैं, जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ पारी की शुरुआत करते हुए सबसे बड़ा टोटल बनाया है. इस दौरान उन्होंने गौतम गंभीर का रिकॉर्ड तोड़ दिया. टी20 वर्ल्ड कप 2007 में गौतम गंभीर ने पाकिस्तान के खिलाफ पारी की शुरुआत करते हुए 75 रन बनाए थे.

वीडियो: भारत ने जीता U19 वर्ल्ड कप, वैभव सूर्यवंशी चमके

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement