टीम इंडिया के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakaravarthy) के लिए पिछले दो मैच अच्छे नहीं रहे. सुपर-8 के मुकाबले से पहले उन्होंने ग्रुप स्टेज में शानदार बॉलिंग की थी. लेकिन, सुपर-8 के दोनों मुकाबलों में वो काफी महंगे रहे. टीम इंडिया को अब वर्चुअल क्वार्टर फाइनल में वेस्टइंडीज से 1 मार्च को भिड़ना है. इस मुकाबले से पहले, पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान को लगता है कि वरुण चक्रवर्ती का वर्तमान फॉर्म चिंता का विषय है, लेकिन उन्हें उम्मीद है कोलकाता में वेस्टइंडीज के खिलाफ वरुण जरूर वापसी करेंगे.
इरफान पठान ने वरुण चक्रवर्ती के कमबैक पर बड़ी बात कह दी!
टीम इंडिया के मिस्ट्री स्पिनर Varun Chakaravarthy के लिए पिछले दो मैच अच्छे नहीं रहे. अब वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले को लेकर Irfan Pathan ने उन्हें लेकर बड़ा दावा कर दिया है.
.webp?width=360)

टूर्नामेंट में वरुण टीम इंडिया के स्टैंडआउट परफॉर्मर रहे हैं. उन्होंने 6 मुकाबलों में 11 विकेट चटकाए हैं. इस दौरान उनकी इकॉनमी 7.20 की रही है. वरुण टूर्नामेंट में 5वें हाईएस्ट विकेट टेकर हैं. हालांकि, उनका इंपैक्ट सुपर-8 स्टेज में काफी डिप हो गया है. वो सुपर-8 में उतने इफेक्टिव अब तक नज़र नहीं आए हैं. अपने YouTube चैनल पर बातचीत करते हुए पठान ने वरुण की मौजूदा फॉर्म और इनकंसिस्टेंसी पर भी बात की. खासकर राइट हैंडर्स के खिलाफ उनकी बड़ी कमजोरी को उन्होंने पॉइंट आउट किया. इरफान ने कहा,
वरुण चक्रवर्ती चिंता का विषय हैं. उनकी 63% डिलीवरी शॉर्ट रही हैं. वो ट्रैडिशनल स्पिनर्स से शॉर्टर लेंथ की बॉल फेंकते हैं, लेकिन इतना शॉर्ट नहीं. पिछले दो मैचों में, उन्होंने लेफ्ट हैंडर्स को फुलर गेंद की है. लेकिन, राइट हैंडर्स को काफी शॉर्ट बॉलिंग की है. अगर ये सोची-समझी टैक्टिकल शिफ्ट है तो इससे मुश्किलें बढ़ सकती हैं.
ये भी पढ़ें : आकिब नबी के जाबड़ फैन हुए गांगुली, आगरकर से भी कर दी सिफारिश
हालांकि, पठान का मानना है कि वरुण चक्रवर्ती ईडन गार्डेंन्स में वापसी कर सकते हैं. उन्होंने आगे कहा,
कोलकाता में वेस्टइंडीज के खिलाफ वो वापसी कर सकते हैं. क्योंकि इस पिच को वो अच्छी तरह जानते हैं. थोड़ा लेंथ में एडजस्टमेंट कर, स्टंप्स के थोड़ा करीब आकर लेफ्ट हैंडर्स को बॉल करेंगे तो वो वापसी कर लेंगे. अगर उन्होंने जल्द एक विकेट ले ली तो वो बहुत प्रेशर क्रिएट कर सकते हैं.
वेस्टइंडीज की बैटिंग लाइनअप काफी दमदार है. ऐसे में टीम इंडिया को सेमीफाइनल की उम्मीदों को जीवंत रखने के लिए वरुण को लय ढूंढ़नी होगी. वरुण को ओवरऑल नंबर टूर्नामेंट में काफी अच्छा रहा है. लेकिन, सुपर-8 में उनका प्रदर्शन बहुत खास नहीं रहा है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ अहमदाबाद में उन्होंने 47 रन लुटा दिए. इस दौरान उनकी इकॉनमी 11.75 की रही. वहीं, जिंबाब्वे के खिलाफ उन्होंने 3 ओवर में 35 रन दिए. इस दौरान उनकी इकॉनमी 8.75 की रही. अब 1 मार्च को वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच टीम इंडिया के वर्चुअल नॉकआउट है. ऐसे में ये देखने लायक होगा कि IPL के अपने होम ग्राउंड पर वरुण क्या कमाल करते हैं.
वीडियो: T20 World Cup: भारत-पाकिस्तान मैच में हार के बाद अपने दामाद पर भड़के शाहिद अफरीदी?











.webp?width=275)



.webp?width=120)

.webp?width=120)




