The Lallantop

कृणाल पंड्या जैसे 'बेईमानी' करते, तो हारते नहीं पंजाब वाले?

कृणाल पंड्या ने किया फर्ज़ी चोट का बहाना?

Advertisement
post-main-image
कृणाल जैसा करके जीत जाता पंजाब? (PTI/Screengrab)

लखनऊ सुपर जाएंट्स. वही टीम, जिसके मेंटॉर गौतम गंभीर हैं. इस टीम के प्लेयर और मेंटॉर 1 मई को विराट कोहली से भिड़ गए थे. और इसके बाद से ही ये किसी ना किसकी वजह से विवादों में ही रहते हैं. और अब इन्हें ताजा विवाद में लाने का काम किया है विरेंदर सहवाग ने.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

सहवाग ने इनके एक फ़ैसले की आड़ में पंजाब किंग्स को सलाह दी है. 17 मई को पंजाब किंग्स ने दिल्ली के खिलाफ़ अपने बैटर अथर्व तायडे को रिटायर्ड आउट कराया था. और सहवाग का मानना है कि उनसे गलती हो गई. वो लोग चाहते तो लखनऊ की तरह चोट का बहाना कर अथर्व को रिटायर्ड हर्ट करा सकते थे.

# Krunal Pandya Fake Injury

बता दें कि पंजाब की टीम ये मैच हार गई थी. और इसके बाद इनके प्ले-ऑफ में जाने के चांस बहुत कम हो गए हैं. ये टीम 15 रन से हारने के बाद अब मैक्सिमम 14 पॉइंट्स तक ही जा पाएगी. और ये शायद प्ले-ऑफ में जाने के लिए काफ़ी नहीं होगा. इस मैच में पंजाब के कप्तान शिखर धवन ने कई चौंकाने वाले फैसले लिए.

Advertisement

इन फैसलों में एक, अर्शदीप को रोककर हरप्रीत बराड़ से आखिरी ओवर फिंकवाना भी था. ऐसे एक और फैसले की बात करें तो तायडे को रिटायर्ड आउट कराने को भी इसमें गिना जा सकता है. बराड़ वाले फैसले को तो बाद में शिखर ने भी गलत बताया. औ तायडे वाली बात पर इनके लिए खेल चुके सहवाग ने कॉमेंट किया है.

सहवाग का मानना है कि तायडे को पहले ही रिटायर्ड कर देना चाहिए था. और उन्हें रिटायर्ड आउट होने की जगह कृणाल पंड्या की तरह फ़र्जी चोट का बहाना बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो जाना चाहिए था. सहवाग ने क्रिकबज़ पर कहा,

'मैं उन्हें पहले ही रिटायर कर देता. अगर वह 42 पर 70 मारते तो पंजाब मैच जीत सकता था. मैं उन्हें पहले रिटायर होने के लिए बोलता या फिर कोई फ़र्जी चोट का बहाना बनाकर रिटायर्ड आउट नहीं, रिटायर्ड हर्ट होने के लिए कहता. जैसे कृणाल पंड्या ने LSG के लिए किया.

अगर आप रिटायर्ड हर्ट होते हैं, तो जरूरत पड़ने पर बैटिंग के लिए आ सकते हैं. अगर 42 गेंदें खेलने के बाद रिटायर होने की जगह, वह 36 गेंदों के बाद रिटायर हो जाते, कोई और शायद छह गेंदों में 15 रन बना देता.'

Advertisement

जब तायडे वापस लौटे थे तब टीम का रिक्वायर्ड रन रेट 17.2 का था. और इसके बाद भी लियम लिविंगस्टन ने पंजाब को 214 की चेज में बरक़रार रखा था. अगर उन्हें जितेश शर्मा, शाहरुख खान और सैम करन से सहयोग मिलता, तो शायद पंजाब ये मैच जीत लेता. लिविंगस्टन ने आखिरी गेंद पर आउट होने से पहले 48 गेंदों पर 94 रन बनाए. पंजाब की पारी 198 रन पर खत्म हुई.

वीडियो: लियम लिविंगस्टन की बल्लेबाजी के तूफान के बीच अनरिख नॉर्क्या ने होशियारी दिखा दी

Advertisement