The Lallantop

CSK के लिए चार करोड़ में बिके शिवम दुबे को मिली डबल खुशी

शिवम दुबे जितना खुश आज दूसरा कोई खिलाड़ी नहीं होगा.

Advertisement
post-main-image
शिवम दुबे बने पिता (फोटो: आजतक)
IPL ऑक्शन में पैसे वाली खुशी तो कई खिलाड़ियों को मिली. लेकिन पैसे के साथ दोहरी खुशी सिर्फ एक ही खिलाड़ी को मिली. उस खिलाड़ी का नाम है टीम इंडिया के ऑलराउंडर शिवम दुबे(Shivam Dubey). आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन (IPL Auction 2022) के दूसरे दिन CSK ने शिवम दुबे को 4 करोड़ रुपए में खरीदा है. साथ ही रविवार को ही शिवम दुबे के घर नन्हा मेहमान आ गया है.
ऑक्शनसे ठीक पहले शिवम और उनकी पत्नी अंजुम खान एक बेटे के माता-पिता बने हैं.
IPL ऑक्शन में उतरे शिवम दुबे पर नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स के अलावा पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जाइंट्स ने भी बोली लगाई. लेकिन CSK ने आखिरकार सबसे मोटी बोली लगाकर इस ऑल-राउंडर को लेने में बाजी मार ली. IPL में शिवम दुबे की यह तीसरी टीम है. इससे पहले वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेल चुके हैं. पिता बनने की यह खुशखबरी शिवम ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की. उन्होंने अपनी पत्नी अंजुम और बच्चे की तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए लिखा,
"एक खुशियों का गुलदस्ता हमारे घर आया है. बेटे के रूप में हमें आशीर्वाद मिला है."

 


IPL में शिवम दुबे के साथ और क्रिकेटर राहुल तेवटिया ने शिवम को बधाई देते हुए इस पोस्ट के कमेन्ट में लिखा,
"बधाई हो दुबे"
ऑलराउंडर शिवम दुबे ने पिछले साल ही जुलाई में अपनी गर्लफ्रेंड अंजुम खान से एक निजी समारोह में शादी की थी. IPL में अबतक का सफर: शिवम दुबे को सबसे पहले RCB ने 2019 में 5 करोड़ रुपए की मोटी रकम खर्च कर अपनी टीम में शामिल किया था. दो साल तक शिवम RCB के साथ खेले. इसके बाद बाएं हाथ के इस खिलाड़ी को 2021 में राजस्थान रॉयल्स ने 4.4 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया. आईपीएल के पिछले तीन सीजन में शिवम दुबे ने कुल 24 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 120 के स्ट्राइक रेट के साथ 399 रन बनाए हैं. गेंदबाज़ी की बात करें तो उन्होंने अभी तक 11 पारियों में सिर्फ 4 ही विकेट लिए हैं.
लंबे छक्के लगाने के लिए मशहूर शिवम दुबे भारतीय टीम के लिए भी अपना वनडे और T20 डेब्यू कर चुके हैं. शिवम ने टीम इंडिया के लिए अबतक एक वनडे और 13 T20 मुकाबले खेले हैं. अब देखना ये होगा कि इतनी मोटी रकम में बिकने के बाद शिवम CSK के लिए क्या कमाल दिखाते हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement