IPL 2023 में मुंबई इंडियंस को पहली जीत नसीब हो गई. मंगलवार, 11 अप्रैल को खेले गए मुकाबले में मुंबई ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराया. वो भी मैच की आखिरी बॉल पर. और मुंबई की इस जीत के सबसे बड़े नायक रहे, कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma). रोहित ने मैच में 45 गेंद पर 65 रन की अच्छी पारी खेली. थोड़ी धीमी जरूर कही जा सकती है. पर वही है जीत गए तो सब बढ़िया ही हो जाता है.
रोहित दो साल बाद पचासा मार तीसरे नंबर पर पहुंचे, मगर टॉपर कोहली के 'बेस्ट फ्रेंड' हैं!
लिस्ट में पांचवें नंबर पर वो हैं, जिनकी बैटिंग का सबको इंतजार रहता है...
.webp?width=360)

रोहित के लिए ये और अच्छा इसलिए था क्योंकि 2021 के बाद IPL में पहली बार रोहित के बल्ले से हाफ सेंचुरी आई. इस पारी के लिए रोहित शर्मा को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया. IPL करियर में कुल 19वीं बार रोहित को ये अवॉर्ड मिल चुका है. वो भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' हासिल करने वाले प्लेयर हैं. हालांकि ओवरऑल लिस्ट में उनसे आगे दो और दिग्गज प्लेयर्स हैं. अब वो कौन हैं, और इस अवॉर्ड को सबसे ज्यादा बार जीतने वाले टॉप-5 प्लेयर्स कौन हैं, उनके बारे में आपको बताते हैं.
महेंद्र सिंह धोनीइस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं इंडियन क्रिकेट के लेजेंड महेंद्र सिंह धोनी. 15 साल के IPL करियर में धोनी ने कुल 17 बार इस अवॉर्ड को अपने नाम किया है. चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ने अब तक IPL में कुल 237 मुकाबले खेले हैं. जिसमें उनके नाम 39.09 की औसत से कुल 5,004 रन हैं. इस दौरान माही का स्ट्राइक रेट 135.54 का रहा है. उनकी कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग्स चार बार IPL चैंपियन बनी है.

लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं ऑस्ट्रेलिया के धुरंधर ओपनर डेविड वॉर्नर. उन्होंने कुल 18 बार इस अवॉर्ड को अपने नाम किया है. वॉर्नर ने अब तक 166 मुकाबले खेले हैं. जिसमें उनके नाम 42.29 की औसत से कुल 6090 रन हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 139.61 का रहा है. वॉर्नर फिलहाल दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी कर रहे हैं.
टीम इंडिया और मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. उन्होंने कुल 19 बार इस अवॉर्ड को अपने नाम किया है. रोहित शर्मा ने अब तक IPL में 230 मुकाबले खेले हैं. जिसमें उनके नाम 30.28 की औसत से कुल 5,966 रन हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 129.87 का रहा है. रोहित की कप्तानी में मुंबई ने रिकॉर्ड 5 बार खिताब अपने नाम किया है.

लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं यूनिवर्सल बॉस क्रिस गेल. उन्होंने कुल 22 बार इस अवॉर्ड को अपने नाम किया है. गेल ने 142 मैचों में 39.72 की औसत से कुल 4,965 रन बनाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 148.96 का रहा है. गेल IPL में आखिरी बार साल 2021 में नजर आए थे. इसके बाद से उन्होंने क्रिकेट को अलविदा कह दिया.
इस लिस्ट में पहले नंबर पर हैं मिस्टर 360 डिग्री के नाम से मशहूर एबी डी विलियर्स. जो कुल 25 बार 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुने गए हैं. डी विलियर्स ने 184 मैच में 39.70 की शानदार औसत से 5,162 रन बनाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 151.68 का रहा. उन्होंने साल 2021 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपना आखिरी IPL मुकाबला खेला. जिसमें वो 9 गेंद पर 11 रन बनाकर आउट हो गए थे.
वीडियो: RCB के हर्षल पटेल इस रूल की वजह से रनआउट नहीं कर पाए






















