The Lallantop

फिल सॉल्ट हैं RCB का एक्स फैक्टर! बैटिंग के सा‍थ-साथ फील्डिंग से डालते हैं जबरदस्त इम्पैक्ट

फिल सॉल्ट (Phil Salt) IPL 2026 में बैटिंग और फील्डिंग में कमाल कर रहे हैं. वह टूर्नामेंट में अब तक 6 कैच पकड़ने के अलावा, 202 रन भी बना चुके हैं. 18 अप्रैल को दिल्ली के खिलाफ मैच में उन्होंने 63 रन बनाए.

Advertisement
post-main-image
फिल सॉल्ट IPL 2026 में 202 रन बनाने के अलावा 6 कैच लपक चुके हैं. (फोटो- PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • फिल सॉल्ट ने IPL 2026 में RCB के लिए छह मैचों में 202 रन बनाए और फील्डिंग में भी सबसे ज्यादा छह कैच पकड़कर टीम के प्रदर्शन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
  • फिल सॉल्ट ने IPL 2025 में RCB से जुड़कर 13 मैचों में 403 रन बनाए थे, जिसके बाद RCB ने पहली बार ट्रॉफी जीती, जिससे उनकी जिम्मेदारी और टीम में भूमिका बढ़ी।
  • फिल सॉल्ट के लगातार प्रदर्शन के कारण RCB के लिए उनकी भूमिका मजबूत हुई है और आगे के मैचों में टीम उनकी बल्लेबाजी और फील्डिंग दोनों से लाभ उठाएगी।

फिल सॉल्ट (Phil Salt) IPL 2026 में RCB के लिए एक्स फैक्टर साबित हुए हैं. मौजूदा सीजन में उन्होंने अपने खेल से जबरदस्त इम्पैक्ट डाला. अपोनेंट्स टीमों के खिलाफ चाहे ताबड़तोड़ बैटिंग करना हो या शानदार फील्डिंग,वह ग्राउंड पर बेजोड़ नजर आए हैं. सॉल्ट जब बैटिंग में फेल हुए, तो उन्होंने फील्डिंग में जान लगा दी. IPL 2026 में वह बेंगलुरु के सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले  प्लेयर में शामिल हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
बैटिंग में कर रहे कमाल

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में आने के बाद से फिल सॉल्ट ने कमाल कर दिया. वह IPL 2025 में RCB से जुड़े थे. पिछले सीजन सॉल्ट के रहते बेंगलुरु ने पहली बार ट्रॉफी जीती. IPL 2025 में उन्होंने RCB के लिए 13 मैचों में 403 रन बनाए थे.

IPL 2026 भी वह बेंगलुरु के लिए बेहतरीन बैटिंग कर रहे हैं. इस सीजन वह 6 मैचों में 202 रन बना चुके हैं. 18 अप्रैल को उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 38 गेंदों पर 63 रनों की धुआंधार पारी खेली. इस इनिंग्स में उन्होंने 4 चौके और 3 छक्के जड़े. उनकी पारी के चलते बेंगलुरु की टीम 175 रनों की टोटल बनाने में सफल रही.

ये भी पढ़ें: PSL में खत्म नहीं हो रहा ड्रामा! असली प्लेयर के साथ रिप्लेसमेंट खिलाड़ी भी मैदान पर खेलने उतरा

Advertisement
फील्डिंग से डाला इम्पैक्ट

IPL 2026 में फिल सॉल्ट ने दमदार फील्डिंग की है. वह इस सीजन आरसीबी की तरफ से सबसे ज्यादा कैच लपकने वाले फ्लेयर्स में शामिल हैं. टूर्नामेंट में उन्होंने कई हैरतअंगेज कैच पकड़े हैं. आंकड़ों पर गौर करें, तो सॉल्ट ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में 3 कैच लपके थे. वहीं, CSK के खिलाफ मैच में उन्होंने एक कैच पकड़ा. इसके बाद, फिल सॉल्ट ने LSG और दिल्ली के खिलाफ  मुकाबले में 1-1 कैच लपका. IPL 2026 में वह अब तक 6 कैच पकड़ चुके हैं.

ग्रीन जर्सी में कमाल

IPL में बेंगलुरु की टीम हर सीजन में एक बार ग्रीन जर्सी पहनकर मैच खेलती है. टीम के ग्रीन जर्सी पहने का मकसद पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरुक करना है. 18 अप्रैल को RCB की टीम दिल्ली के खिलाफ मुकाबले में ग्रीन जर्सी में उतरी. इस मै में सॉल्ट ने 63 रन बनाए. पिछले सीजन, जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ ग्रीन जर्सी में मैच खेला था, तो उस मुकाबले में भी सॉल्ट ने हाफ सेंचुरी जड़ी. तब उन्होंने 33 गेंदों पर 65 रन बनाए थे. ग्रीन जर्सी में फिल सॉल्ट 2 मैचों में 128 रन बना चुके हैं.

 

Advertisement

वीडियो: India vs New Zealand: संजू सैमसन के फाइनल में भी खेली शानदार पारी

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement