केएल राहुल (KL Rahul) पिछले कुछ महीनों से प्राइम फॉर्म में हैं. इस सीजन दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने उन्हें 14 करोड़ रुपये में शामिल किया. तभी से ये चर्चा शुरू हो गई कि DC ने बेस्ट डील क्रैक कर ली है. और अब ये बात सच नजर होती दिख रही है. केएल राहुल ने गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ सेंचुरी जड़कर दिखा दिया. ये IPL में KL की 5वीं सेंचुरी है. इसके साथ ही राहुल ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. उन्होंने इस मामले में विराट कोहली को भी पीछे छोड़ दिया है.
क्या कोहली, क्या रोहित शर्मा...केएल राहुल ने सबको पीछे छोड़ दिया है!
KL Rahul ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ सेंचुरी जड़कर दिखा दिया कि वो क्यों इतने स्पेशल हैं. ये IPL में केएल राहुल की 5वीं सेंचुरी है. इसके साथ ही वह तीन अलग-अलग टीम्स के लिए IPL में सेंचुरी जड़ने वाले पहले बैटर बन गए.


GT के खिलाफ बतौर ओपनर आए केएल राहुल ने 65 बॉल्स में 112 नॉट आउट की पारी खेली. इसी के साथ वह IPL में तीन अलग-अलग टीम्स के लिए सेंचुरी लगाने वाले पहले बैटर बन गए. उन्होंने इससे पहले पंजाब किंग्स (PBKS) के लिए 2019, 2020 और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए 2022 में सेंचुरी लगाई थी. इसके साथ ही वो T20 क्रिकेट में सबसे तेज 8000 रन पूरा करने वाले इंडियन भी बन गए. उन्होंने ये कारनामा 224 इंनिग्स में किया. जबकि पहले ये रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम था. जिन्होंने इसके लिए 243 इनिंग्स ली थीं. वहीं, T20 फॉर्मेट में केएल राहुल की ये 7वीं सेंचुरी है. इस मामले में उनसे आगे सिर्फ रोहित शर्मा और विराट कोहली हैं. जिन्होंने इस फॉर्मेट में 8 और 9 सेंचुरी जड़ी हैं.
ये भी पढ़ें : कभी गलती से खरीदे गए थे शशांक, अब पंजाब किंग्स को अपनी 'कप्तानी' में मैच जीता रहे
मैच में क्या हुआ?मैच की बात करें तो, DC ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 199 रन बनाए. इस दौरान केएल राहुल ने 112 रन जड़े. हालांकि, DC की शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रही थी. टीम ने शुरुआती 5 ओवर्स में एक विकेट पर 28 रन ही बनाए थे. लेकिन, बाद में राहुल ने तेजतर्रार बैटिंग करते हुए टीम को 199 तक पहुंचाया. इस दौरान उन्हें पहले अभिषेक पोरेल का साथ मिला. जिन्होंने 19 बॉल्स में 30 रन बनाए. इसके बाद कैप्टन अक्षर पटेल ने भी 16 बॉल्स में 25 रन जोड़े. वहीं, अंत में स्टब्स ने 10 बॉल्स में 21 रन जड़े. हालांकि, शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने जैसी बैटिंग की. एक ओवर पहले ही मैच खत्म हो गया. दोनों ने 10 विकेट से ये मैच GT के नाम कर दिया. इस दौरान शुभमन गिल ने 93 और साई सुदर्शन ने 108 रनों की नाबाद इनिंग खेली.
वीडियो: IPL 2025: पाकिस्तान से टेंशन के बाद फिर से शुरू हुआ आईपीएल














.webp?width=275)

.webp?width=120)




