The Lallantop

डी विलियर्स से पहले किस तूफान की तारीफ कर गए कोहली?

ये ना होता तो गड़बड़ हो जाती.

Advertisement
post-main-image
Virat Kohli ने अपने Bowlers और AB De Villiers को खूब सराहा (पीटीआई फोटो)
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर लौट आई है. IPL Points Table के टॉप पर. और ये वापसी संभव हुई दिल्ली कैपिटल्स की हार से. अहमदाबाद में खेले गए IPL 2021 के 22वें मैच में RCB ने DC को एक रन से हरा दिया. टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए RCB ने 171 रन बनाए. टीम के इस स्कोर में सबसे बड़ा योगदान रहा एबी डी विलियर्स का. डी विलियर्स ने 42 गेंदों पर 75 रन की बेहतरीन पारी खेली. जबकि रजत पाटीदार ने 31 और ग्लेन मैक्सवेल ने 25 रन बनाए. दिल्ली के लिए ईशांत, रबाडा, अवेश, अमित मिश्रा और अक्षर पटेल ने 1-1 विकेट लिया. जवाब में दिल्ली की टीम पूरी कोशिश करने के बाद भी 20 ओवर्स में 170 रन ही बना पाई. दिल्ली के लिए शिमरॉन हेटमायर ने सिर्फ 25 गेंद पर 53 रन कूटे. हेटमायर के साथ कप्तान ऋषभ पंत 48 गेंदों पर 58 रन बनाकर नाबाद लौटे. # Virat Kohli की बात मैच जीतने से खुश कप्तान विराट कोहली ने मैच के बाद अपने बोलर मोहम्मद सिराज की खूब तारीफ की. साथ ही उन्होंने मैक्सवेल, डी विलियर्स और रजत को भी सराहा. कोहली ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा,
'एक वक्त को तो मुझे लगा था कि मैच शायद हाथ से निकल जाए. लेकिन जिस तरह से सिराज ने आखिरी ओवर की शुरुआत की, उससे हमें आत्मविश्वास मिला. उन्होंने अंत में इसे बेहतरीन तरीके से फिनिश किया. मुझे अब भी लगता है कि हम चीजों को और अलग तरीके से कर सकते थे. फील्डिंग में थोड़ी गलतियां हुईं. मैक्सवेल, एबी, रजत ने कुछ अच्छी पारियां खेली.'
अपने बोलर्स की तारीफ करते हुए कोहली ने कहा,
'ज्यादातर वक्त तक हम अपने बोलर्स के दम पर इस गेम में टॉप पर रहे. हमें लगा था कि 160-165 ठीक स्कोर होगा. बीच में आए थोड़े से सैंडस्टॉर्म का शुक्रिया कि यहां किसी तरह की ओस नहीं थी और हमने एक सूखी गेंद से बोलिंग की. अगर आप हमारी बोलिंग देखेंगे तो मैक्सी अभी बोलिंग नहीं कर रहे, वह हमारे सातवें ऑप्शन हैं. एक कैप्टन के रूप में मैं बोलर्स को अलग-अलग स्थिति में इस्तेमाल कर दूसरों का लोड हल्का कर सकता हूं. हमारे पास बैटिंग तो हमेशा से थी लेकिन अब हमारे पास बोलिंग भी है.'
कोहली ने यह भी कहा कि वह आशावादी रहना पसंद करते हैं. साथ ही उन्होंने एबी डी विलियर्स को भी खूब सराहा. कोहली ने कहा,
'मैं आशावादी रहना चाहता हूं. कप्तान के तौर पर आप पर प्रेशर रहता है, लेकिन जब आप इसे लंबे वक्त तक करते हैं तो आपको मैनेज करना होता है. मैं साधारण तौर पर बोलर की गट फीलिंग के साथ जाना पसंद करता हूं. एबी को यह बात पसंद नहीं आएगी, लेकिन उसने पांच महीनों से किसी तरह की कंपटिटिव क्रिकेट नहीं खेली. फिर भी अगर आप उसे बैटिंग करते देखेंगे, तो आपको नहीं लगेगा कि वह अब इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेलता. उसे सलाम करता हूं, वह हमारे लिए लगातार ये करता रहता है.'
अपने छह में से पांच मैच जीतकर RCB अब CSK से आगे निकल गई है. टीम का अगला मैच शुक्रवार 30 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement