The Lallantop

जॉस इंग्लिस ने इंडिया वालों को पीट-पीटकर गेंद फोड़ दी!

ट्रेविस हेड. WTC Final और फिर ODI World Cup Final में भारत को पीटने वाले ऑस्ट्रेलियन. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शुरू हुई पांच मैच की T20I सीरीज़ में हेड नहीं खेल रहे. टीम इंडिया को लगा था कि यहां थोड़ी राहत मिलेगी. लेकिन जॉश इंग्लिस बोले- ना जी ना, ऐसा ना होगा.

Advertisement
post-main-image
जॉश इंग्लिस ने इंडियन बोलर्स को खूब पीटा (एपी फ़ोटो)

ट्रेविस हेड. WTC Final और फिर ODI World Cup Final में भारत को पीटने वाले ऑस्ट्रेलियन. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शुरू हुई पांच मैच की T20I सीरीज़ में हेड नहीं खेल रहे. टीम इंडिया को लगा था कि यहां थोड़ी राहत मिलेगी. लेकिन जॉश इंग्लिस बोले- ना जी ना, ऐसा ना होगा.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

विशाखापत्तनम में सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीता, पहले बोलिंग का फैसला किया. ऑस्ट्रेलिया के लिए स्टीव स्मिथ के साथ मैथ्यू शॉर्ट ओपन करने आए. दोनों बल्लेबाजों ने अच्छी शुरुआत कर साढ़े चार ओवर्स में ही 31 रन जोड़ डाले. पांचवें ओवर की चौथी गेंद पर शॉर्ट बोल्ड हो गए. शॉर्ट ने 11 गेंद पर 13 रन बनाए, उन्हें रवि बिश्नोई ने बोल्ड किया.

# Josh Inglis Show

इसके बाद आए जॉश इंग्लिस. आते ही उन्होंने बिश्नोई की गेंद पर ड्राइव कर चार रन बटोर लिए. अगली गेंद डॉट रही. अगले ओवर में अक्षर पटेल ने उन्हें लगातार तीन गेंदें डॉट फेंकीं. मामला अभी तक कंट्रोल में था. अगली गेंद पर इंग्लिस ने कट करके चार रन बटोरे.

Advertisement

अगला ओवर मुकेश कुमार ने फेंका. ये खत्म हुआ तो इंग्लिस दस गेंदों पर नौ रन बनाकर खेल रहे थे. ऑस्ट्रेलिया ने सात ओवर्स में एक विकेट खोकर 46 रन बनाए थे. अगला ओवर लेकर प्रसिद्ध कृष्णा लौटे और यहीं से इंग्लिस ने मामला बिगाड़ दिया.

पहली गेंद, चार रन. दूसरी डॉट. तीसरी गेंद डीप पॉइंट के ऊपर से छह रन. पारी का पहला छक्का. अगली दो गेंदों पर दो चौके. आखिरी गेंद पर सिंगल. ओवर से आए 19 रन. इंग्लिस अब 16 गेंदों पर 28 रन बना चुके थे. अगले ओवर की पहली गेंद पर उन्होंने बेहतरीन छक्का मारा.

लेकिन हालात अभी भी ठीक ही थे. 10 ओवर्स खत्म हुए तो इंग्लिस 25 गेंदों पर 44 रन बनाकर खेल रहे थे. स्मिथ के नाम 24 गेंदों में 24 रन थे. जबकि ऑस्ट्रेलिया का टोटल 83 रन था. ड्रिंक्स के बाद का पहला ओवर शांति से गुजरा. लेकिन 12वें ओवर में बिश्नोई पिट गए.

Advertisement

ओवर की तीसरी गेंद, छक्का. चौथी गेंद, चौका, पांचवीं गेंद खाली और छठी गेंद पर फिर से छक्का. ये वाला तो बिश्नोई के सर के ऊपर से गया. ओवर से 18 रन, इंग्लिस का टोटल 32 गेंदों पर 63. अगला ओवर शांति से गया. 14वें ओवर की पहली गेंद पर प्रसिद्ध को एक और छक्का पड़ा.

14वां ओवर खत्म हुआ तो इंग्लिस 39 गेंदों में 75 रन बना चुके थे. 15वां ओवर लेकर आए रवि बिश्नोई. तीन ओवर में 33 रन दे चुके बिश्वोई की पहली गेंद पर स्मिथ ने सिंगल लिया. दूसरी गेंद को इंग्लिस ने डीप मिड विकेट और फ़ाइन लेग के बीच से छह रन के लिए उड़ा दिया. अगली दो गेंदों पर दो सिंगल आए. ओवर की पांचवीं गेंद, लेंथ बॉल. इंग्लिस ने एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से छह रन बटोर लिए. और ओवर का अंत हुआ स्लॉग स्वीप के साथ. बिश्नोई की ये लेंथ बॉल ऑफ़ स्टंप के आसपास थी. और इंग्लिस ने इस पर तगड़ा शॉट मार छह रन बटोर लिए.

बिश्नोई ने चार ओवर में 54 रन दे डाले. और अगले ओवर में इंग्लिस ने अर्शदीप को चार चौके मारे. इसमें से तीन तो लगातार गेंदों पर आए. इसके साथ ही उन्होंने सिर्फ़ 47 गेंदों पर सेंचुरी भी पूरी कर ली. 18वें ओवर की दूसरी गेंद पर आउट हुए इंग्लिस ने 50 गेंदों पर 100 रन की पारी खेली. इसमें ग्यारह चौके और आठ छक्के शामिल रहे.

Advertisement