भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) की महिला टीमें 14 जून को आमने-सामने होंगी. ICC ने 24 फरवरी को इस साल इंग्लैंड में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है. इस बार टूर्नामेंट में 12 टीमें हिस्सा लेने वाली हैं. इनको दो ग्रुप में बांटा गया है. भारत और पाकिस्तान को हमेशा की तरह एक ही ग्रुप में रखा गया है. टूर्नामेंट की शुरुआत 12 जून से होगी. फाइनल मुकाबला पांच जुलाई को खेला जाएगा.
14 जून को भारत और पाकिस्तान का सामना, ICC ने जारी किया शेड्यूल
भारत ग्रुप 1 में है जिसे मुश्किल ग्रुप माना जा रहा है. इस ग्रुप में भारत के अलावा 6 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया, वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल खेलने वाली साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश और नीदरलैंड्स शामिल है. वहीं दूसरे ग्रुप में वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, आयरलैंड और स्कॉटलैंड है.
.webp?width=360)

भारत ग्रुप 1 में है जिसे मुश्किल ग्रुप माना जा रहा है. इस ग्रुप में भारत के अलावा 6 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया, वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल खेलने वाली साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश और नीदरलैंड्स शामिल है. वहीं दूसरे ग्रुप में वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, आयरलैंड और स्कॉटलैंड है. न्यूजीलैंड टूर्नामेंट की मौजूदा विजेता है. बांग्लादेश, आयरलैंड, स्कॉटलैंड और नीदरलैंड्स ने वर्ल्ड कप क्वालिफायर जीतकर अपनी जगह पक्की की है. नीदरलैंड्स की टीम पहली बार इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी.
भारत का शेड्यूलटूर्नामेंट का पहला मैच इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच बर्मिंघम में खेला जाएगा. ग्रुप 1 का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच 13 जून को होगा. भारत अपने सफर की शुरुआत 14 जून को करेगा. यह पहला मैच भारत और पाकिस्तान के बीच ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाएगा.
14 जून - भारत बनाम पाकिस्तान
17 जून- भारत बनाम नीदरलैंड्स
21 जून - भारत बनाम साउथ अफ्रीका
25 जून - भारत बनाम बांग्लादेश
28 जून - भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
सेमीफाइनल मुकाबले 30 जून और दो जुलाई को द ओवल में खेले जाएंगे. फाइनल पांच जुलाई को लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में होगा. पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप जीतने के बाद अब टीम इंडिया की नजर पहली बार टी20 विश्वकप जीतने पर होगी. भारत ने अब तक एक भी बार यह खिताब नहीं जीता है.
यह भी पढ़ें- वर्ल्ड चैंपियन भारत को मिला रिएलिटी चेक, पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया से मिली करारी हार
भारतीय टीम के लिए 2024 वर्ल्ड कप अच्छा नहीं रहा था. उन्होंने ग्रुप राउंड में दो मैच जीते थे और दो मैच हारे थे. वह ग्रुप राउंड से आगे नहीं बढ़ पाई थी. हालांकि वनडे की वर्ल्ड चैंपियन इस बार बढ़े हुए आत्मविश्वास के साथ मैदान पर उतरेगी और जीत की प्रबल दावेदार भी है.
वीडियो: क्या मोहसिन नकवी की वजह से पाकिस्तान हारी? पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर क्या बोल गए?















.webp?width=120)
.webp?width=120)
.webp?width=120)

