The Lallantop

वीवीएस लक्ष्मण ने रहाणे और टीम इंडिया को दिया जीत का मंत्र

सिडनी टेस्ट के आखिरी दिन ऐसे जीतेगी टीम इंडिया?

Advertisement
post-main-image
Vvs Laxman Rahane
भारत और ऑस्ट्रेलिया सिडनी टेस्ट मैच में चौथा दिन का खेल खत्म हो गया है. मुकाबले में चार दिन के खेल में भारत की टीम ऑस्ट्रेलिया से पीछे नज़र आ रही है. क्योंकि इस मुश्किल विकेट पर मैच के आखिरी दिन भारत को जीतने के लिए 307 रनों की ज़रूरत है. जबकि उसके दोनों ओपनर आउट होकर लौट गए हैं.
ऑस्ट्रेलिया ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 338 रन बनाए थे. जवाब में भारत की टीम 244 रनों ढेर हुई और ऑस्ट्रेलिया को 94 रनों की अहम बढ़त मिल गई.
इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने 312 रन बनाकर अपनी दूसरी पारी घोषित कर दी. चौथी दिन का जब खेल खत्म हुआ तो भारत ने 2 विकेट खोकर 98 रन बना लिए हैं. ऐसे में आखिरी दिन मैच में भारत कैसा खेल दिखाता है. इसस पर बहुत कुछ निर्भर करेगा.
चौथे दिन का खेल खत्म होने के साथ ही टीम इंडिया को ऐसी ही मुश्किलों से निकालने वाले लिजेंड वीवीएस लक्ष्मण का कमेंट आया है. ईडन गार्डन्स टेस्ट हो या फिर सिडनी टेस्ट. ऐसी कितनी ही पारियां लक्ष्मण ने खेली जिससे भारत ने या तो मुकाबला जीता या फिर मैच बचा लिया.
अब वीवीएस लक्ष्मण ने ट्वीट कर टीम इंडिया को एक राय दी है. उन्होंने अपने ट्ववीट में लिखा,
'इस परिस्थिति को प्यार करो, बतौर बल्लेबाज़ आपको अपने विकेट को अहमियत देनी होगी. साथ ही पॉज़ीटिव अपरोच के साथ खेल जारी रखना होगा.'
वीवीएस लक्ष्मण की सलाह भारत के काम आ सकती है.
 सुनील गावस्कर
सुनील गावस्कर

लक्ष्मण के अलावा लिजेंड सुनील गावस्कर ने भी भारतीय बल्लेबाज़ों को इस मैच को बचाने या जीतने की सलाह दी. सुनील गावस्कर ने सोनी चैनल पर कहा,
''अभी भारत को मुकाबला जीतने या ड्रॉ के बारे में नहीं सोचना चाहिए. उन्हें सिर्फ सेशन्स को ध्यान में रखकर खेलना है. उन्हें सिर्फ तीन सेशन बल्लेबाज़ करनी है. ऐसे में अगर वो दो सेशन अच्छे से निकालते हैं तो फिर आखिरी सेशन में चीज़ों को देखना होगा.''
सिडनी टेस्ट में जीतने वाली टीम ये तय कर लेगी कि अब वो ये सीरीज़ नहीं गंवाएगी. क्योंकि सिडनी टेस्ट चार मैचों की सीरीज़ का तीसरा मैच है. इससे पहले दोनों मैचों में भारत और ऑस्ट्रेलिया 1-1 मैच जीतकर सीरीज़ में बराबरी पर हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement