The Lallantop

डैरेन सैमी ने सुपर-8 मैच से पहले भारत को दी वॉर्निंग, 'डेविड और गोलियथ' की याद क्यों दिलाई?

टी20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज की टीम कोलकाता में कभी भी मैच नहीं हारी है. टीम ने इस ग्राउंड पर 3 मैच खेले हैं और सभी में जीत दर्ज की.

Advertisement
post-main-image
डैरेन सैमी की कप्तानी में वेस्टइंडीज ने साल 2016 में इसी ग्राउंड पर टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाई थी. (फोटो- Reuters)

T20 World Cup में भारत और वेस्टइंडीज (India vs West Indies) की टीमें ‘वर्चुअल क्वार्टर फाइनल’ के लिए तैयार हैं. मैच में दोनों टीमों के प्लेयर्स पर जीत का प्रेशर होगा. मुकाबला जीतने वाली टीम सेमीफाइनल खेलेगी. दोनों टीमों के लिए यह मैच ‘करो या मरो वाला’ है. जो टीम बेहतर ढंग से प्रेशर हैंडल करेगी और सही वक्त पर सही स्ट्रैटजी अप्लाई करेगी, उस टीम के जीतने के चांस ज्यादा होंगे. मैच से पहले वेस्टइंडीज के हेड कोच डैरेन सैमी ने भारतीय टीम को डेविड और गोलियथ की फिर से याद दिलाई.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
इतिहास खुद को दोहरा सकता है

टी20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज के लिए भारत काफी लकी रहा है. शायद, इसी बात को ध्यान में रखते हुए वेस्टइंडीज के हेड कोच डैरेन सैमी (Darren Sammy) ने सुपर-8 मैच से पहले टीम इंडिया को 2016 टी20 वर्ल्ड कप की याद दिलाई. उनका कहना है कि हिस्ट्री फिर से रिपीट हो सकती है. 

दरअसल, 2016 में भारत को वर्ल्ड कप जीतने का दावेदार माना जा रहा था. लेकिन, सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को हराकर उसे टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था. सुपर-8 के इस अहम मैच से पहले मीडिया से डैरेन सैमी ने कहा,

Advertisement

खैर! एक कहावत है कि इतिहास खुद को दोहरा सकता है. भले ही ग्राउंड अलग हो. ये दोनों अलग-अलग टीमें हैं जो टूर्नामेंट में आगे बढ़ने की कोशिश कर रही हैं. मुझे लगता है कि टूर्नामेंट जीतने के लिए कभी न कभी आपको भारत से खेलना पड़ेगा. ये मैच हमारे लिए वो दिन है. मैं इस मुकाबले को लेकर रोमांचित हूं.

सैमी ने आगे कहा, 

ईडन गार्डन्स पर  80 हजार लोग होंगे. और 140 करोड़ लोग टीम इंडिया को सपोर्ट करेंगे. तो यह डेविड और गोलियथ के बीच होने वाला मुकाबला लगेगा. लेकिन जैसा मैंने 2016 में कहा था कि डेविड ने गोलियथ को हराया था. मैं यही बात अपने लड़कों को बताने जा रहा हूं.

Advertisement
डेविड और गोलियथ क्या हैं?

डेविड और गोलियथ एक कहानी है, जिसका जिक्र बाइबिल में है. ऐसा कहा जाता है कि डेविड बहुत कमजोर थे. लेकिन, उन्होंने सिर्फ गुलेल की दम पर भारी भरकम योद्धा गोलियथ को हरा दिया था. विंडीज कोच डैरेन सैमी ने टीम इंडिया को गोलियथ बताया है. वहीं, वेस्टइंडीज को कमजोर बताते हुए उसे डेविड कहा.  

कोलकाता में विंडीज का रिकॉर्ड

टी20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज की टीम कोलकाता में कभी भी मैच नहीं हारी है. टीम ने इस ग्राउंड पर 3 मैच खेले हैं और सभी में जीत दर्ज की. डैरेन सैमी की कप्तानी में वेस्टइंडीज ने साल 2016 में इसी ग्राउंड पर टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाई थी. उस वर्ल्ड कप के फाइनल में वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को हराया था.

ये भी पढ़ें: ‘दूसरों को चैंपियन बनाने वाले खुद चैंपियन’, जम्मू-कश्मीर की जीत पर क्या बोल गए सचिन?

टीम इंडिया भी कम नहीं

भारत के नजरिए से अगर देखा जाए, तो टीम इंडिया के लिए भी ईडन गार्डेन्स लकी है. इस ग्राउंड पर T20I में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत का तगड़ा रिकॉर्ड है. टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ कोलकाता में 4 टी20 इंटरनेशनल खेले हैं और सभी जीते हैं. टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमें ईडन गार्डेन्स पर पहली बार खेलेंगी. 

वीडियो: "बाबर आजम एक फ्रॉड है", शोएब अख्तर ने पाकिस्तानी बैटर को लेकर क्या कह दिया?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement