The Lallantop

शराब के चक्कर में PSL से बाहर हो सकते हैं डेविड वॉर्नर?

PSL 2026 में David Warner कराची किंग्स की कप्तानी कर रहे हैं. टूर्नामेंट के बीच में 4 दिन का ब्रेक मिला तो वो सिडनी लौट गए. इसी बीच, वो ड्रिंक एंड ड्राइव केस में पकड़े गए हैं.

Advertisement
post-main-image
डेविड वॉर्नर सिडनी में ड्रिंक एंड ड्राइव केस में पकड़े गए. (फोटो-PTI)

डेविड वॉर्नर (David Warner) को अक्सर आपने मैदान पर बॉलर्स की बखिया उधेड़ते देखा होगा. कभी रील पर पुष्पा वाले स्टेप्स करते देखा होगा. लेकिन, फिलहाल वॉर्नर किसी रील या रन की वजह से नहीं, बल्कि सिडनी पुलिस के चालान की वजह से चर्चा में हैं. मामला थोड़ा गंभीर है क्योंकि वॉर्नर नशे में गाड़ी चलाते हुए पकड़े गए हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
क्या है पूरा माजरा?

दरअसल, पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में कराची किंग्स की कप्तानी कर रहे वॉर्नर को टूर्नामेंट के बीच में 4 दिन का ब्रेक मिला था. उन्होंने सोचा कि घर जाकर परिवार के साथ छुट्टी मना लेते हैं. लेकिन, 5 अप्रैल की रात उनके लिए भारी पड़ गई. रात के करीब 11:20 बज रहे थे. सिडनी की साउथ डॉवलिंग स्ट्रीट पर पुलिस रैंडम ब्रेथ टेस्ट कर रही थी. इस दौरान पुलिस ने वॉर्नर को भी रोक लिया.

वॉर्नर नशे में थे. उन्होंने मशीन में फूंक मारी, तो पॉजिटिव पाए गए. प्राइमरी टेस्ट में कन्फर्म होने के बाद उन्हें सर्री हिल्स पुलिस स्टेशन ले जाया गया. वहां सेकेंड्री ब्रे‍थ एनालिसिस टेस्ट हुआ, तो रीडिंग आई 0.104. अब इसे ऐसे समझिए कि ऑस्ट्रेलिया में गाड़ी चलाने के लिए शराब की कानूनी लिमिट 0.05 है. यानी वॉर्नर ने लिमिट से दोगुनी से भी ज्यादा गटक रखी थी.

Advertisement

ये भी पढ़ें : PSL में फरहान ने स्मिथ से लिया बाबर का बदला! पाकिस्तानी फैन्स के वायरल रिएक्शन का सच क्या है?

अब आगे क्या होगा?

पुलिस ने इसे मिड-रेंज ड्रिंक एंड ड्राइविंग का केस माना है. वॉर्नर का लाइसेंस सस्पेंड होने की कगार पर है. उन्हें 7 मई को सिडनी की डाउनिंग सेंटर लोकल कोर्ट में हाजिर होने का नोटिस दिया गया है. अगर वहां जुर्म साबित होता है, तो उन्हें भारी-भरकम जुर्माना और जेल तक की सजा हो सकती है.

तो क्या अब PSL नहीं खेल पाएंगे?

हालांकि, कराची किंग्स के फैंस के लिए अभी कोई टेंशन की बात नहीं है. पुलिस ने उनका पासपोर्ट जब्त नहीं किया है. और न ही कोई ट्रैवल बैन लगाया है. यानी वो फिलहाल पाकिस्तान वापस लौट सकते हैं. कराची किंग्स का अगला मैच 9 अप्रैल को पेशावर जाल्मी से है. उम्मीद है कि वॉर्नर वहां कप्तानी करते दिखेंगे.

Advertisement

7 मई को उन्हें कोर्ट में पेश होना है. तब तक PSL खत्म हो चुका होगा. हालांकि, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने अभी तक इस मामले में चुप्पी साध रखी है. इसकी एक वजह ये भी है कि ये वॉर्नर का निजी और उनके देश का कानूनी मामला है.  

वहीं, टूर्नामेंट की बात करें तो, वॉर्नर अभी गजब की फॉर्म में चल रहे हैं. 2 अप्रैल को ही उन्होंने रावलपिंडी के खिलाफ धुआंधार पचासा जड़ा था. अब देखना ये है कि मैदान पर बड़े-बड़े छक्के मारने वाले वॉर्नर, सिडनी पुलिस की इस बाउंसर से खुद को कैसे बचाते हैं.

वीडियो: IPL 2026 के पहले ही मैच में अर्शदीप ने कौन सा रिकॉर्ड बना दिया?

Advertisement