The Lallantop

महान फुटबॉलर मेसी के पैर में ऐसे क्या दिखा कि दुनियाभर में हंगामा मच गया!

Copa America 2024 के फाइनल मुकाबले में Argentina ने Colombia को हरा दिया. Lionel Messi को बीच मैच ही मैदान से बाहर जाना पड़ा.

Advertisement
post-main-image
लियोनल मेसी चोट के कारण बीच मैच से हुए थे बाहर (फोटो: AP)

अर्जेंटीना की टीम Copa America 2024 की चैंपियन बन गई. फाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना ने कोलंबिया (Argentina vs Colombia) को हरा दिया. वर्ल्ड कप चैंपियन अर्जेंटीना ने इस मुकाबले को 1-0 से जीत लिया. हालांकि, मैच में जीत के बावजूद अर्जेंटीना के फुटबॉल फैन्स को बड़ा झटका लगा. जब लियोनल मेसी (Lionel Messi) को बीच मैच ही मैदान से बाहर जाना पड़ा. मेसी मैच में चोट लगने (Lionel Messi injury) की वजह से मैदान से बाहर चले गए. इस दौरान वो रोते हुए भी नजर आए.

दरअसल, मेसी को मैच के 36वें मिनट में चोट लगी. जब गेंद को कंट्रोल करने कोशिश करते हुए मेसी के दाहिने पैर का टखना मुड़ गया. इस दौरान वो मैदान पर अजीबो-गरीब तरीके से गिरते हुए दिखे. दर्द की वजह से वो कुछ देर के लिए मैदान से बाहर भी गए. हालांकि, कुछ देर बाद वो मैदान पर वापस लौटे और फर्स्ट हाफ पूरा किया. मेसी दूसरे हाफ में भी मैदान पर उतरे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

हालांकि, मैच के 64वें मिनट मे उन्हें फिर से दर्द महसूस हुआ और इस बार उन्होंने खुद से मैदान से बाहर जाने की गुजारिश की. मैदान से बाहर जाते समय मेसी दर्द से कराहते हुए नजर आए. ग्राउंड से बाहर जाते हुए मेसी को फैन्स ने स्टैंडिंग ओवेशन दिया. इस दौरान मेसी के आंखों में आंसू भी नजर आए. मेसी ने ग्राउंड से बाहर जाने के बाद अपने टखने पर आइस पैक लगाए हुए देखे गए. उनका दाहिना टखना काफी सूजा हुआ नजर आ रहा था. वो फूट-फूटकर रोते हुए भी दिखे. 

Advertisement
 

ये भी पढ़ें: मेसी कोपा अमेरिका का फाइनल मैच खेलने जा रहे थे, मगर उससे पहले ही भयंकर बवाल हो गया!

मार्टिनेज के गोल से अर्जेंटीना बनी चैंपियन

मैच की बात करें तो निर्धारित 90 मिनट तक अर्जेंटीना और कोलंबिया की टीम ने काफी चांस बनाए. लेकिन कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई. इसके बाद मैच एक्स्ट्रा टाइम में गया. एक्स्ट्रा टाइम के पहले हाफ में भी किसी टीम को गोल करने में सफलता नहीं मिली. हालांकि, एक्स्ट्रा टाइम के सेकंड हाफ में अर्जेंटीना की टीम ज्यादा आक्रामक नजर आई. जिसका फायदा उन्हें मैच के 112वें मिनट में मिला. 

Advertisement

लाटुरो मार्टिनेज ने शानदार पास पर गोल कर अर्जेंटीना को 1-0 से बढ़त दिला दी. ये बढ़त मैच के अंत तक कायम रही और अर्जेंटीना की टीम कोपा अमेरिका 2024 की चैंपियन बन गई. लाटुरो मार्टिनेज का इस साल के टूर्नामेंट में ये पांचवा गोल रहा. वो टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर भी रहे. अर्जेंटीना ने 16वीं बार खिताब को अपने नाम करने में सफलता हासिल की. 

मैच खत्म होने के बाद भी मेसी की तस्वीरें वायरल हुईं, जिसमें वो टीम के बाकी साथियों के साथ सेलिब्रेट करते हुए नजर आए. हालांकि, अब देखना होगा कि मेसी की चोट कितनी सीरियस है और वो कब तक मैदान पर वापसी कर पाते हैं.

वीडियो: रोहित शर्मा की कप्तानी में वर्ल्डकप जीत के बाद सौरव गांगुली ने आलोचकों को दिया जवाब

Advertisement