The Lallantop

"पंत ने बताया कि गड्ढा सामने आ गया और गाड़ी टकरा गई"- सीएम धामी बोले

"पता ही नहीं चला गाड़ी कब टकरा गई."

Advertisement
post-main-image
सीएम पुष्कर सिंह धामी और अस्पताल में भर्ती पंत की फाइल फोटो. (आजतक)

ऋषभ पंत के एक्सीडेंट पर उठ रहे सवालों के बीच उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि ये दुर्घटना गड्ढे के वजह से हुई है. सीएम धामी आज देहरादून में पंत का हालचाल लेने मैक्स अस्पताल पहुंचे थे. धामी ने कहा कि उन्हें पंत ने घटना के बारे में बताया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

अस्पताल से निकलने के बाद धामी ने मीडिया से बात की. पत्रकारों ने उनसे पूछा कि उन्हें पंत ने एक्सीडेंट के बारे में क्या बताया. इसपर धामी ने कहा कि

"पंत ने मुझे बताया कि कुछ गड्ढा जैसा सामने दिखाई दिया. उसके बाद पता नहीं चला कि कब गाड़ी टकरा गई."

Advertisement

इस बात का दावा कल DDCA ने भी किया था. पंत के इलाज की जानकारी लेने देहरादून पहुंची DDCA की टीम ने कहा था कि ऋषभ पंत एक गड्ढे से बचने की कोशिश में कंट्रोल खो बैठे. जिसके चलते उनका एक्सीडेंट हुआ है.

इधर इंडिया टुडे के मुदित अग्रवाल की खबर के मुताबिक जिस जगह पर पंत का एक्सीडेंट हुआ वहां के गड्ढों को रातों-रात भर दिया गया. खबर के मुताबिक स्थानीय लोगों का कहना है कि गड्ढों की वजह से इस सड़क पर ऐसी दुर्घटनाएं पहले भी देखने को मिली हैं.

पंत की तबीयत में सुधार

डॉक्टरों से मिलने के बाद मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि पंत की तबीयत में काफी सुधार है. डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें अगले एक-दो दिन में और आराम मिलेगा. धामी ने कहा कि पंत का बेहतर इलाज किया जा रहा है. जब उन्हें दर्द और सूजन में आराम मिल जाएगा तब इस बात की जांच होगी कि क्या लिगामेंट इंजरी भी हुई है.

Advertisement

धामी ने बताया कि दुर्घटना के दौरान घिसटने की वजह से पंत की पीठ में काफी चोट हैं. जिस वजह से उन्हें काफी दर्द है. 

बता दें, पंत अपनी मर्सिडीज़ कार से दिल्ली से घर लौट रहे थे. रुड़की के पास मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के NH-58 पर उनकी कार का एक्सीडेंट हुआ. शुक्रवार, 30 दिसंबर की सुबह लगभग पांच बजे हुए इस एक्सिडेंट के वक्त पंत खुद गाड़ी चला रहे थे. पंत के अलावा गाड़ी में कोई नहीं था. 

वीडियो: ऋषभ पंत के अलावा ये क्रिकेटर्स भी तगड़े हादसे से गुज़र चुके हैं!

Advertisement