The Lallantop

इस ऑस्ट्रेलियाई बैट्समैन ने जब भी हाफ सेंचुरी लगाई है, ऑस्ट्रेलिया हारी है

इसे कहते हैं अनचाहा रिकॉर्ड!

Advertisement
post-main-image
मार्क्स स्टोइनिस (Reuters)
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मार्च को दूसरा वन-डे मैच खेला गया. मैच दूसरी इनिंग्स के आख़िरी ओवर तक गया. ऑस्ट्रेलिया को आख़िरी ओवर में मैच जीतने के लिए 11 रन चाहिए थे. 52 रन बनाकर स्ट्राइक पर थे मार्क्स स्टोइनिस और बॉलिंग कर रहे थे विजय शंकर.
31 अगस्त, 2015 को अपना करियर शुरू करने वाले स्टोइनिस का रिकॉर्ड एक मामले में खराब रहा है. स्टोइनिस ने अब तक कुल 26 वन-डे इंटरनैशनल मैच खेले हैं. दुर्भाग्य ही है कि इन्होंने जब भी हाफ सेंचुरी या सेंचुरी बनाई है, ऑस्ट्रेलियाई टीम को हार मिली है. स्टोइनिस ने अब तक 6 फिफ्टी और 1 हंड्रेड लगाए हैं और इन सभी मैचों में ऑस्ट्रेलिया की टीम हारी है.
5 मार्च को नागपुर में हुए वन-डे मैच में स्टोइनिस इस अनचाहा रिकॉर्ड को तोड़ सकते थे. 50वें ओवर की पहली ही गेंद पर शंकर ने एलबीडब्लू की अपील की और अंपायर ने आउट दे दिया. इसके बाद स्टोइनिस ने रिव्यू लिया लेकिन थर्ड अंपायर ने भी आउट करार दिया.
रिव्यु की अपील करते हुए स्टोइनिस (हॉटस्टार स्क्रीनशॉट)
रिव्यू की अपील करते हुए स्टोइनिस (हॉटस्टार स्क्रीनशॉट)

स्टोइनिस 52 रन बनाकर आउट हो गए. ये ऑस्ट्रेलिया का नौवां विकेट था. इसी ओवर की तीसरी गेंद पर ऑस्ट्रेलिया का आख़िरी विकेट गिरा और ऑस्ट्रेलिया 8 रन से मैच हार गई.
वो कौन से मैच हैं जब मार्क्स स्टोइनिस ने 50+ का स्कोर बनाया और ऑस्ट्रेलिया हारी
स्कोर तारीख़ वर्सेज
146* 30 जनवरी 2017 न्यूज़ीलैंड
62* 21 सितंबर 2017 भारत
60 14 जनवरी 2018 इंग्लैंड
56 21 जनवरी 2018 इंग्लैंड
87 28 जनवरी 2018 इंग्लैंड
63 11 नवंबर 2018 साउथ अफ्रीका
53 5 मार्च 2019 भारत
भारत के खिलाफ यह दूसरा मौका है जब स्टोइनिस ने 50+ का स्कोर बनाया और ऑस्ट्रेलिया वन-डे मैच हार गई.


वीडियो- IND vs AUS: वो पांच कारण, जिसने ये नाखून चबवा देने वाला मैच भारत के पाले में गिरा दिया

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement