The Lallantop

ब्रेकफास्ट मीटिंग में सिद्दारमैया का इस्तीफे का ऐलान, पैर छूकर भावुक हो गए डीके शिवकुमार

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया सीएम पद से इस्तीफा देने जा रहे हैं. उन्होंने इसकी जानकारी अपने मंत्रियों को दे दी है. वहीं डीके शिवकुमार के समर्थक उनकी संभावित ताजपोशी में जुट गए हैं.

Advertisement
post-main-image
सिद्धारमैया के आवास पर पहुंचे डीके शिवकुमार (PHOTO-AajTak)

कर्नाटक में सीएम की कुर्सी पर सिद्दारमैया की जगह डीके शिवकुमार बैठ सकते हैं. सीएम सिद्दारमैया अपने पद से इस्तीफा देने जा रहे हैं. अपने मंत्रियों की एक मीटिंग के दौरान उन्होंने इस बात की जानकारी दी है. दूसरी तरफ डीके शिवकुमार के समर्थक उनकी संभावित ताजपोशी की तैयारी में लगे हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

गुरुवार सुबह सीएम सिद्दारमैया ने अपने आवास पर कैबिनेट मंत्रियों की एक मीटिंग बुलाई. ब्रेकफास्ट के साथ हुई इस मीटिंग और उसके बाद निकल कर आई तस्वीरों ने चर्चाओं को और हवा दे दी है. आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक इस मीटिंग में सीएम सिद्दारमैया ने अपने इस्तीफे का ऐलान कर दिया. सूत्रों की मानें तो सीएम सिद्दारमैया 28 मई को दोपहर 3 बजे तक अपना इस्तीफा दे सकते हैं.

DK Shivkumar
साथ बैठकर ब्रेकफास्ट करते सिद्दारमैया और डीके शिवकुमार

पहले खबरें आई थीं कि सिद्दारमैया सुबह 11 बजे राजभवन जाकर अपना इस्तीफा गवर्नर को देंगे. लेकिन गवर्नर इस समय बेंगलुरु में नहीं हैं. सिद्दारमैया के आवास पर हुए ब्रेकफास्ट में डीके शिवकुमार भी मौजूद थे. इस मीटिंग के बाद सबसे अधिक चर्चा में सिद्दारमैया और डीके शिवकुमार की कुछ तस्वीरें आईं. ये किसी भी पार्टी के लिए बड़ा ही क्रिटिकल समय होता है. एक ही कैंप में दो बड़े नेताओं को रखना और फिर आधे-आधे कार्यकाल के लिए उन्हें मना लेना. डर ये भी रहता है कि कहीं कोई दूसरी पार्टी या दल उन्हें अपनी ओर न खींच ले. यही वजह है कि दोनों नेताओं - सिद्दारमैया और डीके शिवकुमार - ने तस्वीरों का खास ख्याल रखा है.

Advertisement
DK Shivkumar
दोनों नेता गले मिलने के बाद भावुक नजर आए

दोनों नेताओं ने नाश्ता करते हुए, गले लगते हुए फोटो खिंचवाई. इसके अलावा डीके शिवकुमार ने सिद्दारमैया के पैर छूते हुए भी एक तस्वीर क्लिक करवाई. ब्रेकफास्ट में इडली-वड़ा और चौ-चौ बाथ परोसा गया. बैठक के दौरान माहौल थोड़ा इमोशनल भी हो गया, डीके शिवकुमार की आंखें भर आईं. उन्होंने सिद्दारमैया को गले लगाया, उनके पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया.

DK Shivkumar
सिद्दारमैया के पैर छूते डीके शिवकुमार

अभी तक सीएम बदलने को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान भले न हुआ हो, लेकिन डीके शिवकुमार के आवास के बाहर हलचल बढ़ गई है. पुलिस ने वहां बैरिकेडिंग लगा दी है ताकि भीड़ कंट्रोल में रहे. साथ ही वहां आम लोगों तथा मीडिया कर्मियों के लिए भी अलग-अलग व्यवस्थाएं की गई हैं. बस इंतजार है तो आधिकारिक ऐलान का.

वीडियो: नेतानगरी: सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार की लड़ाई कांग्रेस को भारी तो नहीं पड़ जाएगी?

Advertisement

Advertisement