The Lallantop
Logo

CAA प्रदर्शनों और राजनैतिक रैलियों में नारे लगाते बच्चों के दिमाग पर क्या असर पड़ता है?

जानिए क्या कहते हैं साइकोलॉजिस्ट्स?

Advertisement

नागरिकता संशोधन कानून. CAA. इसे लेकर देशभर में विरोध-प्रदर्शन जारी है. दिल्ली के शाहीन बाग़ में औरतों ने मोर्चा संभाला हुआ है. महीने भर से लोग यहां शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं. यहां नई-नई चीज़ें देखने को भी मिल रही हैं. जो ज़्यादातर प्रदर्शनों के दौरान नहीं देखने को नहीं मिलतीं. जैसे लोग कविताएं पढ़ रहे हैं. गाने गाकर अपनी बात सामने रख रहे हैं. प्रदर्शनकारियों के लिए लंगर लग रहा है. इन सबके अलावा एक चीज़ और बहुत ख़ास है. और वो है प्रोटेस्ट में बच्चों की मौजूदगी. यहां आपको बच्चे नारे लगाते हुए दिख जाएंगे. इनके वीडियो भी सोशल मीडिया पर ख़ूब वायरल हो रहे हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement