The Lallantop
Logo

महिला ने पहले चाकू मारकर अपने पति की हत्या की, फिर फेसबुक पर पूरी कहानी बताई

खुद भी सुसाइड की कोशिश की.

Advertisement

साउथ दिल्ली का छतरपुर इलाका. यहां JVTS गार्डन के एक फ्लैट में रह रही महिला पर अपने पति की हत्या का आरोप है. महिला ने पहले चाकू मारकर अपने पति की हत्या की. इसके बाद फेसबुक पर पूरी घटना बताई और खुद भी सुसाइड की कोशिश की. घटना 3 जनवरी की है. ‘इंडिया टुडे’ के सीनियर जर्नलिस्ट तन्सीम हैदर की रिपोर्ट के मुताबिक, मृतक का नाम चिराग शर्मा है. वो 37 साल का था और हरियाणा के यमुनानगर का रहने वाला था. वहीं, आरोपी रेणुका 36 साल की है और मध्य प्रदेश के उज्जैन की रहने वाली है. दोनों एक बीमा कंपनी के अलग-अलग डिपार्टमेंट में काम करते थे.  वहीं दोनों की मुलाकात हुई और फिर 2013 में दोनों ने शादी कर ली. शादी के बाद दोनों छतरपुर एक्सटेंशन में किराए के मकान में रहने लगे. वीडियो देखिए.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement