The Lallantop

एक हाथ में बच्चा, दूसरे में बैगः प्लेन में महिला ने पैर ऐसे स्ट्रेच किया कि सब भौंचक रह गए

वीडियो भयंकर तेज़ी से वायरल हो रहा है.

Advertisement
post-main-image
महिला का अलग तरीके से ओवरहेड को बंद करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है

सोशल मीडिया पर एक मल्टीटास्किंग मम्मी का वीडियो बवाल काट रहा है. और मल्टीटास्किंग भी कहीं चलते-फिरते नहीं, प्लेन में उड़ते हुए. ये सुपरमॉम अपने पैरों का इस्तेमाल कर प्लेन का ओवरहेड कम्पार्टमेंट को बंद करती दिख रही हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

क्या दिख रहा है वीडियो में
इस Viral Video को ट्विटर पर फिगेन नाम की यूजर ने शेयर किया है. वायरल वीडियो एक प्लेन के अंदर का है. इसमें एक महिला दिख रही है, जो प्लेन से उतरने से पहले अपना बैग ओवरहेड कम्पार्टमेंट से निकालती है. ओवरहेड कम्पार्टमेंट माने सामान रखने की वो जगह जो सीटों के ऊपर फिट होती है. अब महिला के एक हाथ में बच्चा है. दूसरे हाथ से उसने बैग को निकाला. और बैग पकड़ लिया. फिर उसे समझ नहीं आया ओवरहेड को कैसे बंद करना है. उसके आस-पास कोई नहीं था. तो उसने अपना एक पैर ऊपर उठाया और पैर से ही ओवरहेड को बंद कर दिया.

इस वीडियो को अब तक 2.1 लाख लोगो ने देख लिया है. वीडियो को लाइक्स भी बहुत मिल रहे है. और तेजी से इस वीडियो को शेयर किया जा रहा है. कमेंट सेक्शन में लोगों ने महिला की तारीफों के पुल बांध दिए. एक यूजर ने लिखा,

Advertisement

“मां होना कोई मज़ाक की बात नहीं है, कभी कभी आप चाहते हो कि आपके एक्स्ट्रा हाथ-पैर हों.”

जॉन नाम के यूजर ने फ्लेक्सिबल लिख कर एक GIF शेयर किया.

किसी ने तो ये तक बोल दिया ये बच्चा इसका नहीं है. कमर देखी है? शायद नेचुरल बर्थ से बच्चा हुआ होगा.

Advertisement

एक यूजर ने तो इस वीडियो को आठ बार देख लिया.   


कई सारे यूजर्स महिला की फ्लेक्सिबिलिटी की तारीफ कर रहे हैं, कि ऐसी फ्लेसिबिलिटी हमको मिल जाए तो मज़ा ही आ जाए.

 

ये खबर हमारे साथ  इंटर्नशिप कर रहीं मनीषा ने लिखी है.

वीडियो म्याऊं : ब्रैस्ट कैंसर का सबसे पहले कैसे चलेगा, कैंसर सर्वाइवर से सुन लीजिये

Advertisement