उत्तर प्रदेश के बदायूं में 30 साल की दलित महिला से कथित गैंगरेप का मामला सामने आया है. मामले में कुल छह आरोपी हैं. आरोप है कि इन्होंने महिला के साथ दुष्कर्म किया और घटना का वीडियो भी बनाया. बाद में वे महिला को धमकाने लगे कि अगर ये बात किसी को बताई, तो उसके पति और बच्चे की हत्या कर दी जाएगा. साथ ही वीडियो भी वायरल कर दिया जाएगा. महिला ने किसी से कुछ नहीं कहा. इसी बीच आरोपियों ने महिला का वीडियो 300-300 रुपये में लोगों को बेचना शुरू कर दिया. महिला को पता चला तो उसने थाने में शिकायत की. पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों को पकड़ लिया. इन छह आरोपियों में से पांच नाबालिग हैं, जिनकी उम्र 15 से 17 साल के बीच है.
UP में छह युवकों पर 30 साल की महिला से गैंगरेप का आरोप, वीडियो बनाकर 300 रुपए में बेच रहे थे
सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है.


इस मामले में और जानकारी के लिए हमने इंडिया टुडे से जुड़े अंकुर चतुर्वेदी से बात की. उन्होंने बताया कि मामला अक्टूबर, 2020 का है. महिला दलित है. वह जंगल में लकड़ी बीनने के लिए गई हुई थी. तभी वहां बैठे छह युवकों में से पांच ने उसका गैंगरेप किया और एक ने पूरी घटना का वीडियो बनाया. और डरा धमका कर उसे वापस भेज दिया. ये भी कहा कि अगर किसी को बताया तो उसका वीडियो वायरल कर दिया जाएगा.
अब करीब तीन महीने बाद 28 जनवरी को महिला को पता चला कि उसका वीडियो सर्कुलेट किया जा रहा है, बेचा जा रहा है. तब वो फौरन थाने पहुंची और वहां पर उसने आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए पूरी बात बताई. पुलिस ने भी आरोपियों की तलाश शुरू की. और रात तक सभी को हिरासत में ले लिया. महिला डोमेस्टिक वर्कर का काम करती है. उसका पति गाड़ी खींचने का काम करता है.
SSP संकल्प शर्मा ने बताया -
जब महिला जंगल में लकड़ी बीनने गई थी, तब ये घटना हुई. गैंगरेप का जो वीडियो आरोपियों ने बनाया, उसे अपने दोस्तों में सर्कुलेट कर दिया था. मामला सामने आने पर शिकायत FIR दर्ज कर ली गई है. सभी को गिरफ्तार भी किया जा चुका है. पांच नाबालिग हैं, तो उन्हें जुवेनाइल होम भेजा गया. एक जिसने वीडियो बेचा था, उसे बदायूं जिला जेल भेजा गया है. वहीं महिला का स्टेटमेंट रिकॉर्ड करके मेडिकल कराया जा चुका है. और जिला प्रशासन को इस पूरे मामले की जानकारी दी गई है, जिससे पीड़िता को SC/ST एक्ट के तहत मुआवजा मिल सके.
पुलिस ने SC/ST एक्ट, IPC की धारा 376-D (गैंगरेप) और 506 (आपरधाकि धमकी) और IT एक्ट की धारा 66E के तहत केस दर्ज किया है. आगे की जांच कर रही है.











.webp?width=275)
.webp?width=275)









