The Lallantop

कंपनी के मालिकों ने महिला कर्मचारी का रेप किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगे!

कंपनी के मालिकों पर आरोप है कि वो वीडियो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दे रहे थे.

Advertisement
post-main-image
आरोपी प्रदीप कुमार (लेफ्ट) और राजीव कुमार (राइट)

नोएडा में प्राइवेट कंपनी में काम करने वाली एक लड़की का कथित तौर पर उसकी कंपनी के मालिकों ने रेप किया. कंपनी के मालिकों पर ये आरोप भी है कि उन्होंने घटना का वीडियो बनाकर लड़की को ब्लैकमेल भी किया. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
रेप का वीडियो बना कर ब्लैकमेल किया

लड़की का आरोप है कि उसकी कंपनी के दो मालिक प्रदीप कुमार मित्तल और राजीव कुमार ने एक दिन उसे सॉफ्ट ड्रिंक ऑफर किया. इसमें उन्होंने नशीली दवा मिला दी थी. इसके बाद दोनों आरिपियों ने कथित तौर पर लड़की का रेप किया. घटना का वीडियो बनाया और इसके बाद आरोपियों ने वीडियो पीड़िता के फोन पर भेजा और कथित तौर पर उसे ब्लैकमेल करने लगे. आरोपी पीड़िता को वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहे थे. पीड़िता ने जब उन्हें ऐसा न करने के लिए कहा तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देने लगे.

परेशान होकर पीड़िता ने नोएडा पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई. इसके बाद पीड़िता का मेडिकल करवाया गया और आरोपियों को हिरासत में लिया गया. आरोपी प्रदीप कुमार इंदिरापुरम का रहने वाला है, वहीं दूसरा आरोपी राजीव कुमार सेक्टर 24 का रहने वाला है. इस मामले में 21 अगस्त को पुलिस ने गैंगरेप, आईटी एक्ट और एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है.

Advertisement

बीते दिनों हरियाणा के जींद से भी इस तरह का केस सामने आया था. यहां एक पुलिसकर्मी पर महिला के रेप और उसका वीडियो बनाने का आरोप लगा था. आरोपी पुलिसकर्मी ने महिला को वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी. और वीडियो के आधार पर ब्लैकमेल करके कई बार उसका रेप किया था.

बिलकिस बानो के दोषियों की रिहाई के लिए गुजरात सरकार ने क्या खेल किया

Advertisement
Advertisement