उत्तर प्रदेश का मैनपुरी. यहां के एक गांव में एक महिला का कथित तौर पर गैंगरेप किया गया. आरोप है कि दो परिवारों की दुश्मनी के बीच का मामला है, और उसी के चलते महिला के गैंगरेप की योजना बनाई गई, ताकि उसे और उसके परिवार को डराया जा सके. मामले की जांच मैनपुरी पुलिस की क्राइम ब्रांच कर रही है.
ग्राम प्रधान की रिश्तेदार का आरोप- पूर्व प्रधान और उसके साथियों ने गैंगरेप किया
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी का मामला.


आज तक से जुड़े पुष्पेंद्र सिंह की रिपोर्ट के मुताबिक़, मैनपुरी के घिरोर थाना में एक महिला ने अपने गांव के तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है. शिकायत के मुताबिक़, वो 16 मई की सुबह दवा लेने बाज़ार गई थी. वहीं गांव के तीन लोगों ने उसे पकड़ कर गाड़ी में डाल लिया. फिर उसे खेत में ले गए. बंदूक की नोक पर दो आरोपियों ने कथित तौर पर उसका रेप किया. वहीं, तीसरा आरोपी बंदूक लेकर वहां खड़ा रहा.
पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है. आरोपियों के नाम नीरज यादव, सौरभ कुमार और मिथिलेश कुमार हैं. इनमें से नीरज यादव हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है, वहीं सौरभ कुमार गांव का पूर्व प्रधान है.
इस मामले में एक बात ये आ रही है कि महिला और उसके परिवार को डराने के लिए उसके साथ कथित तौर पर गैंगरेप किया गया. दरअसल, पीड़िता के देवर पर गैंगरेप के आरोप लगे हैं और वो इस केस में जेल में बंद है. इस मामले में 17 मई को महिला की गवाही होनी थी. उससे पहले उसके साथ ये कथित घटना हुई.
मैनपुरी के ASP अशोक कुमार राय ने बताया कि ये एक गांव के दो प्रधानों की रंजिश का मामला है. पूर्व प्रधान और वर्तमान प्रधान. पहले पूर्व प्रधान ने वर्तमान प्रधान और उसके भाइयों पर रेप का केस दर्ज कराया. और अब, वर्तमान प्रधान के परिवार की महिला ने पूर्व प्रधान पर मुकदमा दर्ज करवाया है.
वीडियो: ललितपुर में नाबालिग ने लगाया परिवारवालों और सपा-बसपा के नेताओं पर गैंगरेप का आरोप











.webp?width=275)








