The Lallantop

सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड बोलीं- 'वो औरतों को पीटने वाला बीमार इंसान है'

सलमान खान और सोमी अली ने 90 के दशक में एक दूसरे को डेट किया था.

Advertisement
post-main-image
सोमी अली और सलमान खान (साभार: इंस्टाग्राम)

सलमान खान (Salman Khan) की एक्स गर्लफ्रेंड रह चुकी पाकिस्तानी एक्ट्रेस सोमी अली (Somi Ali) ने एक बार फिर सलमान खान पर आरोप लगाए हैं. अपने इंस्टाग्राम (Instagram) पर उन्होंने फिल्म 'मैंने प्यार किया' का पोस्टर शेयर किया, और सलमान खान पर मारपीट के आरोप लगाए. सोमी ने बिना नाम लिए अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'उसकी पूजा करना बंद करो, वो दूसरों को तकलीफ देने वाला एक बीमार और सेडिस्टिक इंसान है, जिसके बारे में लोगों को अभी तक पता नहीं है.'

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
इंस्टाग्राम से ये पोस्ट सोमी ने बाद में डिलीट कर दिया था 

सोमी ने 19 अगस्त को ये पोस्ट शेयर की थी और सोशल मीडिया पर शेयर होते ही ये पोस्ट वायरल हो गई. वजह था पोस्ट कैप्शन. लेकिन सोमी ने कुछ समय बाद अपनी पोस्ट भी डिलीट कर दी. और इसकी वजह अभी तक सामने नहीं आई है.

सोमी ने सलमान पर पहले भी आरोप लगाए 

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक जनवरी 2022 में भी सोमी ने बिना नाम लिए सलमान खान पर आरोप लगाए थे. सोमी ने हॉलीवुड एक्टर हार्वे वीन्स्टीन के बारे में बात करते हुए सलमान खान की तरफ इशारा किया. हार्वे वीन्स्टीन पर कई महिलाओं के साथ रेप और मारपीट के आरोप लगे है. सोमी ने सलमान के लिए कहा,

Advertisement

"बॉलीवुड के हार्वी वीन्स्टीन तुम्हारे बारे में एक दिन  सबको पता चल जाएगा. एक दिन वो महिलाएं आगे आकर तुम्हारा सच सामने लाएंगी. जैसा कि ऐश्वर्या राय बच्चन ने किया था." 

सोमी और सलमान ब्रेकअप के बाद ऐसे कई मौके आए जब सोमी ने अपने और सलमान के रिश्ते के बारे में खुलकर बात की. जिसमें उन्होंने एक्टर पर उन्हें धोखा देने के आरोप भी लगाए थे.

कैसे शुरू हुआ सोमी और सलमान का प्यार 

बताया जाता है कि सोमी 90 के दशक में सलमान की बहुत बड़ी फैन थीं. उनकी फिल्म मैंने प्यार किया रिलीज हुई. इसके बाद दोनों ने एक और फिल्म की दोनों ने शूटिंग की लेकिन बाद में किसी कारण शूटिंग बंद हो गई. फ्री प्रेस के एक इंटरव्यू में सोमी ने कहा, 

Advertisement

“मैंने एक अपनी फिल्म की शूटिंग के दौरान सलमान के प्रति अपनी भावनाओं को कबूल किया था. हम नेपाल जा रहे थे. मैं सलमान के बगल में बैठी थी. मैंने सलमान को उनकी फोटो दिखाई और  फिर फोटो हटा दी. मैंने सलमान से कहा कि मैं तुमसे शादी करना चाहती हूं.  उन्होंने कहा, 'मेरी एक प्रेमिका है.' मैंने कहा कि कोई बात नहीं. उस वक़्त में 16 साल की थी. हमारा बीच रिश्ता एक साल बाद शुरू हुआ जब मैं 17 साल की हो गई. सलमान ने मुझसे पहले कहा, 'आई लव यू.' यह बहुत अचानक था.”

सोमी अली और सलमान खान (साभार:सोशल मीडिया)

मीडिया को दिए इंटरव्यू में सोमी ने ये भी बताया कि सलमान उनके पहले बॉयफ्रेंड थे. लेकिन ऐश्वर्या राय बच्चन के आने से दोनों का ब्रेकअप हो गया. दावा किया जाता है कि सोमी सलमान को इतना पसंद करती थीं कि वो कम उम्र में फ्लोरिडा से भारत रहने आ गई थीं.

वीडियो: सलमान खान ने साउथ और हिंदी फिल्मों की तुलना पर सटीक बात बोली है

Advertisement