The Lallantop

पीछा करने वाले ने 14 लोगों के साथ घर में घुसकर औरत को उठा लिया, वीडियो वायरल!

पहले पीछा करता था, फिर पुलिस ने समझाया, फिर किया अगवा करने का ट्राई!

Advertisement
post-main-image
खौफनाक सी.सी.टी.वी वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला को उसके घर में घुस कर 15 लोगों ने किडनैप कर लिया.

तमिलनाडु का मयिलादुथुराई. यहां से जुड़ा एक वीडियो वायरल है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला को उसके घर में घुस कर 15 लोगों ने किडनैप कर लिया. ये घटना 2 अगस्त की रात की है. हालांकि पुलिस ने उसी रात तीन आरोपियों को पकड़ भी लिया और महिला को छुड़ा लिया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
क्या है पूरा मामला

शुरुआती जांच में ये पता चला है कि 15 लोगों में एक आरोपी का नाम विग्नेश्वरन है. आरोपी कई दिनों से महिला का पीछा कर उसे परेशान कर रहा था. वो उससे दोस्ती करना चाहता था. उसकी हरकतों से परेशान होकर महिला ने पहले भी मयिलादुथुराई पुलिस के पास शिकायत दर्ज की थी. उस वक्त पुलिस ने उसे सख्त चेतावनी देते हुए छोड़ दिया और उससे लिखित में बयान भी लिया गया था. लेकिन आरोपी फिर भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया बल्कि वो और भी ज्यादा भड़क गया.

पुलिस की चेतावनी के बाद भी 12 जुलाई को विग्नेश्वरन ने पीड़िता का अपहरण करने का प्रयास किया. उस वक्त पीड़िता किसी तरह वहां से भाग निकली और पुलिस को सूचना भी दी. इस घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी.

Advertisement

इसी दौरान 2 अगस्त की रात आरोपी ने अपने 14 साथियों  के साथ महिला के घर में घुसकर उसका अपहरण कर लिया. ये पूरी घटना घर के बाहर लगे cctv कैमरे में कैद हो गयी. वायरल वीड‍ियो में द‍िख रहा है क‍ि 15 पुरुष पहले महिला के घर के बाहर मेन गेट तोड़ते हैं और फिर घर में घुसकर उसका अपहरण कर लेते हैं. वीड‍ियो में महिला के घरवाले भी भयभीत हुए इधर से उधर भागते हुए दिख रहे हैं.

आनन–फानन में महिला के घरवालों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस का कहना है कि घटना की सूचना के बाद वो तुरंत हरकत में आई. पुलिस ने इलाके में चेकिंग अभियान चलाकर महिला की तलाश तुरंत शुरू कर दी. सर्च अभियान के दौरान पुलिस को हाईवे पर एक कार में तीन आरोपियों के चंगुल में महिला का पता चला था. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और महिला को सुरक्षित छुड़ा लिया है. अन्य आरोपियों की तलाश अभी भी जारी है.

Advertisement

वीडियो : ब्लैक मूल की औरतों ने बताया कि लोग कैसा बर्ताव करते हैं उनके साथ?

Advertisement