The Lallantop
Logo

LPG कनेक्शन बांटने गए हरदीप पुरी के सामने आया पेट्रोल-डीजल का सवाल तो बोले- "छोड़ो यार"

महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन बांटने आए थे.

Advertisement

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी (Hardeep Singh Puri) पेट्रोल और गैस की बढ़ी हुई कीमतों पर पूछे गए सवाल से बचते नजर आए. सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जब पुरी से पेट्रोल और गैस की बढ़ी हुई कीमतों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने ‘छोड़ो यार’ कहा और पत्रकारों से बचते हुए निकल गए. वीडियो राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कैंट इलाके का है. न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, पुरी यहां महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन बांटने आए थे. देखिए वीडियो.

Advertisement
 

Advertisement
Advertisement