The Lallantop
Logo

रंजन गोगोई ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा- मैं जब पसंद करूंगा, तब मैं राज्यसभा जाऊंगा

सांसदों का कहना है कि गोगोई के ऐसा कहने से संसद का अपमान हुआ है.

Advertisement

रंजन गोगोई, भारत के पूर्व चीफ जस्टिस और राज्यसभा सांसद, अब मुश्किलों में घिरते नज़र आ रहे हैं. तृणमूल कांग्रेस सांसद जवाहर सरकार और मौसम नूर ने राज्यसभा में उनके ख़िलाफ़ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव पेश किया है. उनका आरोप है कि रंजन गोगोई ने एक टीवी चैनल को दिए एक इंटरव्यू में कहा, “मैं जब पसंद करूंगा, तब मैं राज्यसभा जाऊंगा.” इन सांसदों का कहना है कि गोगोई के ऐसा कहने से संसद का अपमान हुआ है और इसलिए उनके खिलाफ विशेषाधिकार के उल्लंघन का मामला बनता है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अलग-अलग दलों के कम से कम 10 सांसद भी रंजन गोगोई के खिलाफ इसी तरह का प्रस्ताव ला सकते हैं. देखें वीडियो.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement