पहली सुर्खी सुडान से है. सूडान में लगातार हालात बिगड़ते जा रहे हैं. देश गृहयुद्ध की चपेट में हैं. सेना और अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्स (RSF) के बीच हो रही हिंसा के बीच जनता पिस रही है. WHO ने बताया कि हिंसा में अब तक 413 लोगों की मौत हो चुकी है. ज़मीनी आंकड़े और ज़्यादा भी हो सकते हैं. युद्धग्रस्त सूडान में एक कंसर्न भारत से भी जुड़ा हुआ है -- सुडान में फंसे चार हज़ार भारतीय नागरिक. शुक्रवार, 21 मार्च की सुर्खियों में हमने आपको बताया था कि नरेंद्र मोदी ने हाई-लेवल मीटिंग की है. अब ख़बर आई है कि फंसे हुए सभी भारतियों को निकालने के लिए केंद्र सरकार ने ऐक्शन प्लान तैयार कर लिया है. INS सुमेधा सूडान के बंदरगाह पर पहुंच गया है..देखिए वीडियो.
सुर्खियां: सूडान सिविल वॉर में फंसे भारतीयों को कैसे निकालेगी मोदी सरकार?
सेना और अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्स (RSF) के बीच हो रही हिंसा के बीच जनता पिस रही है.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)




















