The Lallantop
Logo

मूसेवाला मर्डर: सवालों के बीच मान और केजरीवाल की प्रतिक्रिया, कहा-दोषी बख्शे नहीं जाएंगे

पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ने कई लोगों समेत मूसेवाला की सुरक्षा वापस ली थी.

Advertisement

पंजाब के गायक सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को गोली मारकर हत्या कर दी गई. मूसेवाला अपने दो साथियों के साथ गाड़ी में सवार थे. उनके ऊपर पंजाब के मानसा जिले के जवाहरके गांव के पास फायरिंग हुई. मूसेवाला को गंभीर हालत में मनसा के अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाज से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया. वहीं दोनों घायलों को दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस घटनाक्रम के एक दिन पहले ही पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ने कई लोगों समेत मूसेवाला की सुरक्षा वापस ली थी. ऐसे में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल पर सवाल उठ रहे हैं. इन सवालों के बीच दोनों ने ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है. देखें वीडियो. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement