The Lallantop
Logo

न्यूजीलैंड की मस्जिद में गोली चलाने वाले ने 74 पन्ने के दस्तावेज में क्या सफ़ाई दी?

न्यूजीलैंड ने इसे 'हेट क्राइम' की बजाय आतंकी हमला क्यों कहा है?

Advertisement
न्यूज़ीलैंड के क्राइस्टचर्च से. 15 मार्च की दोपहर लगभग डेढ़ बजे क्राइस्टचर्च की 2 मस्जिदों में गोलियां बरसाई गईं. इसमें लगभग 49 लोगों की मौत हो गई. क्राइस्टचर्च के पुलिस कमिश्नर माइक बुश ने कहा कि अल नूर मस्जिद में 41 लोगों की मौत हुई जबकि लिनवुड मस्जिद में 7 लोग मारे गए. एक व्यक्ति की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई. हमले से कुछ ही मिनट की दूसरी पर बांग्लादेश की क्रिकेट टीम मौजूद थी. अब बात आती है कि ये हमला किसने करवाया? ये क्या किसी संगठन का काम हैअगर हांतो किसकाअगर नहीं तो आख़िर कौन है इसके पीछे और हमलावर की पहचान क्या है?

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement