The Lallantop
Logo

इस्तीफे का ऐलान कर अरविंद केजरीवाल क्या बोले?

अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है. उन्होंने कहा कि वो दो दिनों में अपने पद से इस्तीफा दे देंगे.

Advertisement

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंच से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है. उन्होंने कहा कि वो दो दिनों में अपने पद से इस्तीफा दे देंगे. केजरीवाल ने कहा कि उनकी जगह आम आदमी पार्टी का ही कोई विधायक मुख्यमंत्री बनेगा. AAP संयोजक ने चुनाव आयोग से अपील करते  हुए कहा कि नवंबर में दिल्ली का चुनाव करवाएं.  तिहाड़ जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की जनता का फैसला आने तक मैं मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं बैठूंगा. उन्होंने कहा, "आज से दो दिन के बाद मैं इस्तीफा देने जा रहा हूं मैं तब तक सीएम की कुर्सी पर नहीं बैठूंगा, जब तक जनता अपना फैसला नहीं सुना देती कि केजरीवाल ईमानदार है."  

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

 

Advertisement
Advertisement