10 सितंबर की बात है. जगह इंदौर का महू, रात के करीब ढाई बजे थे. आर्मी के दो ट्रेनी ऑफिसर अपनी दो महिला मित्र के साथ वहां घूमने गए. इसी बीच 6 लोग वहां पहुंचे. उन्होंने चारों लोग के साथ मारपीट की. आरोपियों ने उनसे 10 लाख रुपए की मांग की. रुपए लाने के लिए आरोपियों ने एक महिला और ट्रेनी ऑफिसर को भेज दिया. बाकी बचे दो लोगों को अपने पास बंधक बना लिया. रुपये लेने गए ट्रेनी अफसर और महिला ने अपने कमांडेंट को सूचना दी. इसके बाद महू पुलिस को घटना की जानकारी दी गई. पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी भाग गए. पुलिस ने बंधक ट्रेनी ऑफिसर और महिला मित्र को रेस्क्यू कराया. महिला की हालत काफी खराब थी, तो उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.
महू गैंगरेप और लूट के आरोपी पकड़े गए, कांग्रेस का दावा- आरोपियों का BJP से कनेक्शन
कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने इस कांड में बीजेपी नेताओं के रिश्तेदारों के संलिप्त होने का आरोप लगाया है.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)





















