
फोटो: myogiadityanath (ट्विटर स्क्रीनशॉट)
योगी ने ट्वीट करते हुए लिखा-
उत्तर प्रदेश की जनता ‘बुआ-बबुआ’ के गठबंधन को स्वीकार नहीं करेगी. जातिवाद, भाई-भतीजावाद और भ्रष्टाचार का दौर अब खत्म हो चुका है. यूपी के लोग राजनीतिक तौर पर जागरूक हैं और उन्हें पता है कि जीरो को पांच बार गुणा करने पर भी रिजल्ट जीरो ही आता है.लोकसभा चुनाव को लेकर ही इस ट्वीट में योगी आदित्यनाथ ने हैशटैग लगाते हुए लिखा कि अबकी बार यूपी में भाजपा की 74 के पार सीटें आएंगी. इस ट्वीट में योगी आदित्यनाथ ने 'cock-a-snook' शब्द का इस्तेमाल किया था, जिसे अखिलेश यादव ने ताड़ लिया. योगी को टारगेट करते हुए उन्होंने लिखा-

फोटो: yadavakhilesh (ट्विटर स्क्रीनशॉट)
मुख्यमंत्री जी हम समझ नहीं सके! आप हिंदी में 'cock a snook' का मतलब बता दीजिए या बेहतर यह होगा कि आप इसको कर के दिखा दीजिए ताकि जनता भी समझ जाए उन्हें क्या करना है.कॉक अ स्नूक पर लोगों ने भी खूब मौज ली. कुछ लोगों ने आदित्यनाथ की खिल्ली उड़ाते हुए लिखा कि 'योगी' लोग कब से ऐसी इंग्लिश बोलने लगे तो कुछ ने अखिलेश यादव को ही रगड़ दिया. कई लोगों ने योगी से ही कॉक अ स्नूक का मतलब पूछ लिया. अगर आपको न मालूम हो तो हम बताए दे रहे हैं कि क्या होता है ये कॉक अ स्नूक. इसका मतलब है कि आप जानबूझकर ये दिखा रहे हैं कि आप दूसरे का सम्मान नहीं कर रहे हैं.

(फोटो: Facebook|BrunoLuna)
आसान भाषा में समझिए कि बचपन में जब हम लोग दोनों हाथों को कान पर रख के किसी को चिढ़ाने के लिए जो ऊदबिलाव जैसा चेहरा बनाते थे, ये कुछ वैसा ही है. या वैसा सा कुछ जब हम अपने अंगूठे को नाक पर रखते हुए हाथ को हिलाते हैं दूसरों को चिढ़ाने के लिए. तो यही तरीका योगी अखिलेश-मायावती को चिढ़ाने कि लिए कर रहे थे. फिर अखिलेश ने भी अपने अंदाज में यही काम कर दिया.
वीडियो- आंख फड़कने का कारण जो मम्मी ने बताया, वो फर्ज़ी था























