सिर्फ 62 लोगों के पास है दुनिया की आधी दौलत
अमीर और गरीब के बीच खाई हर साल बढ़ती जा रही है.
Advertisement

4 जून 2014 को आर्थिक गैरबराबरी के खिलाफ बेल्जियम के ब्रुसेल्स में ये प्रोटेस्ट हुआ था. Photo: Reuters
दुनिया में अमीर और गरीब के बीच पैसे का फर्क खाई की तरह बढ़ता जा रहा है. आपको जानकर हैरत होगी कि दुनिया की आधी दौलत सिर्फ 62 लोगों के पास है. चैरिटी संस्था ऑक्सफैम की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया में 62 लोगों के पास इतना पैसा है, जितना सबसे गरीब आधी दुनिया को मिलाकर है. मतलब 62 लोगों की दौलत दुनिया के 3.5 अरब लोगों के बराबर है. वजह, अमीर और अमीर हो गया और गरीब, गरीब होता चला गया. साल 2010 से, दुनिया के 62 सबसे अमीर लोगों की दौलत 2010 से 44 फीसदी बढ़ी है. जबकि सबसे गरीब 3.5 अरब लोगों की दौलत 41 फीसदी घटी है. स्विट्जरलैंड के दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की सालाना मीटिंग से पहले ऑक्सफैम ने ये रिपोर्ट जारी की है. 'द इंडिपेंटेंड' में छपी इस रिपोर्ट का टाइटल है, 'ऐन इकॉनमी फॉर द 1%.'
हर साल बढ़ रही गैर-बराबरी
388 लोगों के पास दुनिया की सबसे गरीब आधी आबादी के बराबर दौलत थी. फिर यह घटकर 177 हुई. हर साल ये संख्या घटती गई. 2014 में 80 और फिर 2015 में 62. ऑक्सफैम के चीफ एग्जीक्यूटिव मार्क गोल्डरिंग ने कहा, 'यह स्वीकार करने लायक नहीं है. ऐसी दुनिया में जहां हर 9 में से एक इंसान हर रात भूखे पेट सोता हो, वहां हम अमीरों को 'केक का सबसे बड़ा टुकड़ा' नहीं दे सकते. हमें टैक्स हैवेंस का दौर खत्म करने की जरूरत है.'
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement





















