The Lallantop

इस समस्या का हल है आपके पास?

फेसबुक पर वायरल हुई इस महिला की मुसीबत.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
भाई साब! गजब-गजब मुसीबतें आ जाती हैं. और आती भी हैं बिना बताये. कभी गली में गाड़ी ऐसे फंस जाती है कि न आगे जाते बने, न पीछे. कभी इयरफोन आपस में उलझ जाता है तो कभी कुछ हो जाता है. ये सब मुसीबतें मैनेज हो जाती हैं. लेकिन कभी-कभी ऐसा होता है, जब पैरों तले ज़मीन सरकने लगती है. मन होता है कि कुछ यूं हो जाए कि सब कुछ ठीक हो जाए. लेकिन कैसे, इसका जवाब नहीं मिलता. ऐसा ही हुआ इन लेडी के साथ. नाम त्सेंग शाओ-त्सेन. घर में थीं. शेल्फ़ की ओर नज़र गयी तो चौंक उठीं. देखा शेल्फ़ में रक्खी प्लेट्स ऐसे लटकी हुई थीं कि समझ ही नहीं आ रहा था कि शेल्फ़ खोली जाए तो कैसे? किसी भी तरह से खुलने पर प्लेट्स गिरती ही नज़र आएंगी. गजब मुसीबत. जब कुछ नहीं सूझा तो फेसबुक पर पोस्ट किया. लोगों से मदद मांगी. लोगों ने गजब-गजब ऑप्शन दिए:
  • हल्का सा गैप देकर शेल्फ़ खोलें और किसी कपड़े के हैंगर से प्लेट्स ऊपर सरका दें.
  • फर्श पर कम्बल बिछा लें और फिर शेल्फ़ खोलें
  • किसी आर्ट गैलरी को बेच दें.
  • शेल्फ़ को ऊपर से तोड़ दें, फिर निकालें.
  • अगर प्लेट्स का इंश्योरेंस है, तो बिंदास खोल दें.
हालांकि बाद में त्सेंग शाओ-त्सेन ने बताया कि उन्होंने शेल्फ़ को खोल लिया. सफलतापूर्वक. बिना एक भी प्लेट तोड़े. लेकिन ये नहीं बताया कि उन्होंने ये किया कैसे.
ये भी पढ़ो:

इस बैंक के पीछे लाइन लगाओ, खिड़की से गड्डी गिरती है!

ये सवा दो मिनट की वीडियो क्लिप देखो, सांप सूंघ जाएगा

लव ट्रायंगल: फीमेल पेंग्विन ने नये फ्रेंड के साथ मिल बलम को पीटा

 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement