तीनों गवाहों के खून आसाराम के लिए किए: शूटर
जेल में आसाराम से मिलने गया था शूटर कार्तिक हलधर
Advertisement

फोटो - thelallantop
आसाराम केस के तीन गवाहाओं के मर्डर के आरोपी कार्तिक हलधर ने कथित तौर पर अहमदबाद पुलिस के सामने मान लिया है कि उसने आसाराम के लिए मर्डर किए थे . कार्तिक के चार और लोगों के मर्डर करने की कोशिश करने का आरोप है. पिछले हफ्ते कार्तिक हलधर को छत्तीसगढ़ से अरेस्ट किया गया था. मंगलवार को उसे लोकल कोर्ट में पेश किया गया था. जहां उसे चार दिनों तक पुलिस हिरासत में रखने का ऑर्डर मिला था. रिपोर्ट्स के मुताबिक हिरासत में हुई पूछताछ के दौरान शूटर ने मान लिया है कि वो आसाराम के लिए काम कर रहा था. कार्तिक से पूछताछ कर रहे पुलिस अफसर ने बताया कि कुछ महीने पहले कार्तिक आसाराम से मिलने जोधपुर जेल गया था. चूंकि कैदियों से मिलने वाले लोगों का नाम और आइडेंटिटी नोट कर लिया जाता है, कार्तिक के डिटेल्स पुलिस के पास रह गए थे. जिससे आसाराम का इन गवाहों के कत्लों में हाथ होना मुमकिन है. बता दें की आसाराम जी बापू अपने सपूत नारायण साईं के साथ रेप के आरोप में जेल की हवा खा रहे हैं.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement












.webp?width=275)





