The Lallantop

पति के मोबाइल में बैलेंस खत्म हुआ तो पत्नी ने की खुदकुशी

पति फॉरेन ट्रिप से लौट कर आया तो पत्नी ने उससे मोबाइल मांगा. मायके बात करने के लिए.

Advertisement
post-main-image
Source: Twitter
पति के मोबाइल में खत्म हुए फ्री मिनट्स, पत्नी ने की खुदकुशी जबलपुर मध्य प्रदेश का है ये अजीब किस्सा. एक जोड़ी की हैप्पी मैरिड लाइफ का अंत दर्दनाक तरीके से हुआ. पत्नी की खुदकुशी के साथ. सिर्फ फोन के फ्री मिनट्स के चलते हो गया. ओम देवी की शादी 18 महीने पहले हुई थी. पड़ोसी बताते हैं दोनों में लड़ाई झगड़ा चलता ही रहता था. पति कहता था कि थोड़ा जिम्मेदार बनो. अब तुम्हारा फर्ज मेरा ध्यान रखना है. अपने मायके वालों के चक्कर में ज्यादा न पड़ो. झगड़ा बढ़ता ही जा रहा था. इस महीने की शुरुआत में हसबैंड चला गया यूरोप. एक हफ्ते के लिए बिजनेस ट्रिप पर. वाइफ को चिंता थी हसबैंड के फोन की. जिसमें ऑफिस की तरफ से कुछ फ्री टाकटाइम मिलता था. वह अपने घर वालों से बतियाती थी. जब पति लौटा तो ये उसको खल गया. कि इसको मुझसे मिलने से कहीं ज्यादा खुशी मोबाइल मिलने की है. धड़ाक से कह दिया कि बैलेंस नहीं है मोबाइल में. सब खर्च हो गया ट्रिप में. फिर बड़ी झांय झांय हुई. पत्नी को बहुत उल्टा सीधा बोला वो. पति का मूड ऑफ हो गया था. अपना दिमाग दुरुस्त करने वो पास में एक रेस्टोरेंट चला गया. दो घंटे बाद लौट कर आया तो देखा पत्नी की लाश पड़ी थी. फोन के फ्री मिनट्स खत्म होने और लड़ाई से गुस्सा हुई तो अपनी जान दे दी. पति ने पुलिस बुलाई और फंस गया. उसके फोन में बैलेंस था. उसी फोन से उसने पुलिस बुलाई थी. लेकिन बाद में वो बच गया जब मेडिकल रिपोर्ट आई कि उसकी वाइफ ने खुदकुशी ही की थी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement