व्हाट्सऐप के मालिक का दिल पसीजा, सालाना फीस खत्म
साल पूरा होते ही अब पैसे नहीं खर्चने पड़ेंगे. बिना पैसे बिंदास चलेगा, जैसे फॉग चल रहा है
Advertisement

फोटो - thelallantop
अभी तक क्या था कि व्हाट्सऐप एक साल तक चलता था. साल पलटते ही नया डाउनलोड करने के लिए बत्ती जला देता था. न अपडेट करो तो ऐसेज मैसेज सब बंद. एप्पल के फोन और कुछ देशों को छोड़ कर देना पड़ता था 0.99 डॉलर सालाना. इंडिया में 55 रुपए का सब्सक्रिप्शन था. अब खाली नेटपैक का खर्चा. धकापेल चलाओ. जर्मनी में DLD कॉन्फ्रेंस चल रही थी. वहां व्हाट्सऐप के फाउंडर जैन कूम ने ये ऐलान किया. कहा कि इससे कुछ खास कमाई तो हो नहीं रही है हमारी. इसको बंद कर दिया जाए यही ठीक है. व्हाट्सऐप के ब्लॉग पर यही लिखा है. कि जरूरी नहीं हमारे हर यूजर के पास डेबिट या क्रेडिट कार्ड हो. उनको साल पूरा होते ही वो टेंसन में आधे हो जाते हैं. उनको अब फिकर करने की जरूरत नहीं है. इस ऐप में कोई ऐड तो दिखाते नहीं. इस पर रेंटल भी नहीं रहेगा. ये चलेगा वैसे ही, जैसे फॉग चल रहा है. क्योंकि ये फोसबुक का हिस्सा है और उसको पैसे की कमी नहीं.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement




















