ये भी पढ़ें:
ट्रंप के आने से जिन कट्टर हिंदुओं की बांछें खिली हैं, वो ये पढ़ लें
प्रेसिडेंट बनते ही खेल कर दिया ट्रंप ने.
Advertisement

फोटो - thelallantop
अमरीका के नए-नए चुने गए प्रेसिडेंट मिस्टर डोनाल्ड ट्रंप का मुस्लिमों को लेकर क्या बयान था, हम सभी जानते हैं. उन्होंने कहा था कि 'जब तक उन्हें समझ में नहीं आ जाता कि चल क्या रहा है, वो देश में मुस्लिम्स को बैन कर देंगे.' उनकी इस बात के ऊपर काफी हाय-तौबा मची थी. अब हालत ये है कि ट्रंप के नए प्रेसिडेंट बनते ही अमरीका में रहने वाले मुस्लिमों के अस्तित्व पर सवाल उठने लगे. सोशल मीडिया पर काफी बातें हुईं. अमरीका से भी काफी रेसिस्ट घटनाओं की खबरें आईं. वहां कई मुस्लिम्स और मेक्सिकन्स को परेशान किया गया. उन्हें देश छोड़ने की बातें कही गयीं. इन सभी के बीच डोनाल्ड ट्राम्प की वेबसाइट donaldjtrump.com पर से वो वेबपेज गायब हो चुका है, जिसमें डोनाल्ड ट्रंप के अमरीका में रहने वाले मुस्लिम्स के बारे में बयान छपा हुआ था. ये वेबपेज 8 नवंबर की रात तक मौजूद था. मगर अब वो रीडायरेक्ट होकर उस पेज पर पहुंच जाता है, जिस पर डोनाल्ड ट्रंप की कैम्पेन को डोनेशन देने की अपील की जा रही है. इन्टरनेट पर कैश पेजेज़ से ये बात पता चलती है. कैश पेज वो पेज होते हैं जिन्हें हर छोटे-छोटे अंतराल पर सेव कर लिया जाता है. बाद में जब वो पेज बदला जाता है, तो पुराना सेव किया हुआ पेज कैश पेज कहलाता है. उन्हीं कैश पेज में ट्रंप की मुसलमानों को अमरीका से निकाल देने की बात दिखती है. जबकि वोटिंग ख़त्म होते ही वो वेबपेज हटा दिया गया.
ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement















.webp?width=120)

.webp?width=120)
.jpg.webp?width=120)



