The Lallantop

कोहली का भांगड़ा भी उसकी कवर ड्राइव जैसा है

भाई असली धुआं तो विराट कोहली ने ठा रखा है. कुछ भी करा लो दिल्ली के इस लड़के से.

Advertisement
post-main-image
Photo: Reuters
भाई असली धुआं तो विराट कोहली ने ठा रखा है. कुछ भी करा लो दिल्ली के इस लड़के से.
T-20 वर्ल्ड कप में 'मैन ऑफ द टूर्नामेंट'. बोलिंग, बैटिंग, फील्डिंग सबमें झंडे गाड़े. फिर अनुष्का पर उंगली उठाने वालों को कर्रा जवाब दिया. धोनी की बेटी जिवा के साथ क्यूट क्यूट फोटो खिंचवाई और अब डांस फ्लोर पर भी छा गए.
रोहित शर्मा की संगीत सेरेमनी थी. यहां विराट बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के साथ जबर नाचे. एकदम प्रोफेशनल की तरह, गाना था, 'साड़ी के फॉल सा कभी कैच किया रे.' लेकिन इस शाम की टॉप परफॉर्मेंस थी विराट का भांगड़ा. भाई ने बैठ के जो स्टेप किया है बाई गॉड. गाना दिलजीत दोसांझ का 'पटियाला पेग. '

और ये वीडियो, दो के साथ एक फ्री. T-20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल का है. अनिल कपूर भी दिखेंगे, विराट भी दिखेंगे. एंड तक देखना एकदम.
https://www.youtube.com/watch?v=fnZ3OLdLGUY

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement